समाचार

मोती कटरा जैन मंदिर में मनाया शनि अमावस्या महोत्सव: भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ का मंगल आगमन


आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पंडित फकीर जैन शास्त्री के कुशल निर्देश में शनिवार को मोती कटरा स्थित हनुमान चौराहा के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में शनि अमावस्या महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आगरा से पढ़िए, अनंत जैन की यह खबर…


आगरा। आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से पंडित फकीर जैन शास्त्री के कुशल निर्देश में शनिवार को मोती कटरा स्थित हनुमान चौराहा के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में शनि अमावस्या महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्व अरिष्ट निवारण मुनिसुव्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक महोत्सव मनाया। उपस्थित सभी भक्तों ने 108 ऋद्धि मंत्रों से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा का अभिषेक किया। साथ ही प्रभु की वृहद शांतिधारा सौभाग्यशाली भक्तों ने की। इस अवसर पर भगवान ऋषभदेव तीर्थ प्रभावना रथ का मंगल आगमन मोती कटरा पर हुआ। जहां संपूर्ण जैन समाज ने रथ का भव्य स्वागत किया एवं शोभायात्रा निकाली गई।

सौधर्म इंद्र के रूप में रथ पर बैठने का सौभाग्य द्रव्यांश जैन परिवार, धनकुबेर बनकर रत्नवष्टि करने का सौभाग्य संजीव कुमार जैन एवं संगीता जैन परिवार भगवान ऋषभदेव की प्रथम आरती का सौभाग्य पंकज जैन परिवार, भगवान ऋषभदेव को सर्वप्रथम झुलाने का सौभाग्य रविन्द्र जैन एवं चीना जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इस मौके पर राकेश जैन पर्देवाले, महावीर प्रसाद जैन, अनंत कुमार जैन, अरुण जैन, अजित जैन, सुनील जैन, जयंती जैन, गिरीशचंद जैन, जिनेंद्र जैन, रविंद्र जैन, शुभम जैन समस्त मोती कटरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page