समाचार

जयपुर महानगर में 48 दिवसीय भक्तामर पाठ के 13वें दिन दीप अर्चना सम्पन्न : मुनि श्री पावन सागर जी व सुभद्र सागर जी ससंघ के सानिध्य में हुआ आयोजन


जयपुर के गायत्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर पाठ के 13वें दिन चतुर्दशी महापर्व पर दीप अर्चना का आयोजन भक्ति भाव से हुआ। इसमें पुण्यार्जक परिवारों व श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यह भक्ति आयोजन 27 सितम्बर तक चलेगा। पढ़िए उदयभान जैन की खास रिपोर्ट…


जयपुर महानगर के गायत्री नगर महारानी फार्म स्थित दिगंबर जैन मंदिर में परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री पावन सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा और मुनि श्री सुभद्र सागर जी महाराज ससंघ के पावन आशीर्वाद से 48 दिवसीय भक्तामर पाठ के 13वें दिन दीप अर्चना सम्पन्न हुई। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पुण्यार्जक परिवारों ने अपने परिवार सहित दीप प्रज्ज्वलित कर सहभागिता की। विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री ने मांगंतुगाचार्य द्वारा रचित भक्तामर पाठ के प्रत्येक श्लोक पर उपस्थित श्रद्धालुओं से ऋद्धि सिद्धि मंत्रों के साथ दीप अर्चना कराई।

यह भक्तामर पाठ आयोजन जयपुर में लगातार आठवें वर्ष हो रहा है, जो 27 सितम्बर तक चलेगा। मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि दशलक्षण पर्यूषण महापर्व का शुभारंभ 28 अगस्त से होगा, जिसका आगाज़ अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा द्वारा झंडारोहण और मंत्री राजेश बोहरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page