समाचार

सामाजिक संसद की बैठक 13 अगस्त को: दशलक्षण पर्व के कार्यक्रमों पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया जाएगा 


दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर के पदाधिकारी परिषद की आवश्यक बैठक बुधवार 13 अगस्त को रात्रि 8 बजे महावीर ट्रस्ट, कीर्ति स्तंभ, रीगल चौराहा पर होगी। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर के पदाधिकारी परिषद की आवश्यक बैठक बुधवार 13 अगस्त को रात्रि 8 बजे महावीर ट्रस्ट, कीर्ति स्तंभ, रीगल चौराहा पर आयोजित की जा रही है। समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि इस बैठक में 28, अगस्त से प्रारंभ होने वाले दश लक्षण पर्व के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। समाज के महामंत्री सुशील पांड्या ने बताया कि इंदौर शहर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में सफाई और मूर्तियों के मार्जन का कार्य आरंभ हो चुका है। इसमें समाजजनों का उल्लास के साथ सहयोग मिल रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page