भारतीय जैन मिलन की आह्वान पर पूरे देश में एकसाथ रक्षा दिवस मनाया गया, जिसमें जैन मिलन अंजना संस्था की महिलाओं ने बड़े उत्साह से णमोकार महामंत्र का पाठ किया। पढ़िए सोनल जैन की खास रिपोर्ट…
रक्षा दिवस पर भिंड नगर के परेड मंदिर पुस्तक बाजार में 10 अगस्त 2025 को भव्य धार्मिक कार्यक्रम हुआ। भारतीय जैन मिलन के आह्वान पर करीब 700 साधु-साध्वियों के उपसर्ग के कारण तीर्थों पर संकट को देखते हुए इस वर्ष पूरे देश में एक साथ रक्षा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में जैन मिलन अंजना संस्था की सभी बहनों ने सुबह 8:00 से 8:30 बजे तक सामूहिक रूप से णमोकार महामंत्र का पाठ किया।
इसके बाद 8:45 बजे आरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय धार्मिक वीरा स्नेहलता जैन, वीरा सरला जैन, वीरा सुनीता जैन, मंत्री वीरां रेनू जैन, कोषाध्यक्ष वीरा सुमन जैन काला सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। रक्षा दिवस का यह आयोजन जैन समुदाय में एकजुटता और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक बना।













Add Comment