समाचार

माधुरी के जल्द वापस नांदणी मठ आने का संकेत: माधुरी हथनी की जीत से जैन समाज में हर्ष व्याप्त 


हमारे सभी गुरु भगवंतों एवं भारत के समाज जनो के अथक प्रयासों से माधुरी हथनी की वापसी की रहा आसान हुईं। वनतारा के प्रमुख नांदणी मठ पधार कर मठ के भट्टारक जी से मिले और उन्होंने ने कहा कि हम माधुरी हथनी को वापस नांदणी मठ को सौंपने के लिए तैयार हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। हमारे सभी गुरु भगवंतों एवं भारत के समाज जनो के अथक प्रयासों से माधुरी हथनी की वापसी की रहा आसान हुईं। माधुरी की वापसी के लिए श्रमण संस्कृति के आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी, आचार्य श्री वर्धमान सागर जी, आचार्य श्री सुनील सागर जी, आचार्य श्री कुंथु सागर जी, आचार्य श्री देवनंदी जी एवं ,मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनि श्री प्रणुत सागर जी, मुनि श्री सम्तव सागर जी, मुनि श्री सौम्य सागर जी सहित इस वसुंधरा पर विराजित सभी गुरु भगवंतों ने माधुरी को वनतारा ले जाने का विरोध किया। खुशी का समाचार यह है कि वनतारा के प्रमुख नांदणी मठ पधार कर मठ के भट्टारक जी से मिले और उन्होंने ने कहा कि हम माधुरी हथनी को वापस नांदणी मठ को सौंपने के लिए तैयार हैं। बस एक हफ्ते में अदालत से मंजूरी मिलते ही माधुरी को वापस नांदणी मठ को सौंप देंगे।

मुख्यमंत्री फड़णवीस ने एकजुटता को सराहा 

माधुरी को लौटाने के फ़ैसले में महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने भी जन भावनाओं और समाज जनों एवं अजैन लोगों की एकजुटता और जनभावना का प्रतीक बताया है। इस अवसर मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि सामूहिक लड़ाई में आप सभी के सहयोग के लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया। हम वनतारा प्रबंधन द्वारा माधुरी को नांदणी मठ कोल्हापुर में पुनर्वासित करने के फ़ैसले का तहे दिल से स्वागत करते हैं।

इन समाजजनों ने जताया आभार 

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि वनतारा के इस निर्णय का इंदौर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, सुशील पांड्या, हंसमुख गांधी, टीके वेद मयंक जैन, नरेंद्र वेद एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल मुक्ता जैन आदि ने वनतारा प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
2
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page