जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट ने “जैनत्व ऐप” लॉन्च किया है जो जैन समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने व पहचान दिलाने का प्रयास है। पढ़िए राजेश पंचोलिया की पूरी रिपोर्ट…
अजमेर। आज के तकनीकी युग में जैन समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट ने एक अभिनव पहल करते हुए “जैनत्व ऐप” लॉन्च किया है। यह ऐप समाज के हर व्यक्ति को डिजिटल रूप से जोड़ने, एकता बढ़ाने और पहचान स्थापित करने का माध्यम बनेगा।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सुदीप सोनी ने जानकारी दी कि “आपकी जानकारी, आपकी पहचान” इस विचार के साथ ऐप को डिज़ाइन किया गया है।
इसके माध्यम से जैन समाज के लोग देशभर में आपस में जुड़ सकेंगे, सामाजिक आयोजनों की जानकारी साझा कर सकेंगे और विभिन्न सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म से ले सकेंगे।
ऐप की प्रमुख विशेषताएं हैं:
• जैन समाज के सभी वर्गों को एक डिजिटल नेटवर्क में जोड़ना
• सामूहिक सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान
• सामाजिक आयोजनों की जानकारी व सहयोग
• डिजिटल श्रावक कार्ड जो अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ों में उपयोगी
ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर (🌐 www.jainprabuddhmanchtrust.org) ऐप को डाउनलोड कर साइडबार मेनू से “जैन श्रावक कार्ड” का विवरण भर सकते हैं। यह कार्ड न केवल पहचान है, बल्कि समाज में सक्रियता का प्रमाण भी बनेगा।
ऐप नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन
सुदीप सोनी ने इसे केवल ऐप नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन बताया, जो एकता, तकनीकी आत्मनिर्भरता और जैन संस्कृति की सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। इस सकारात्मक पहल को देशभर से सराहना मिल रही है। सोनी की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनों व शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।













Add Comment