समाचार

पारसनाथ मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लाभान्वित : सेवा ही हमारी पहचान — जैन मिलन महिला चंदना


जैन मिलन महिला चंदना एवं महावीर शाखा द्वारा श्री 1008 भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विवेकानंद हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया। पढ़िए सोनल जैन की खास रिपोर्ट…


जैन मिलन महिला चंदना शाखा एवं जैन मिलन महावीर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में, विवेकानंद हॉस्पिटल के सहयोग से अटेर रोड स्थित श्री 1008 भगवान पारसनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही ज़रूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।

प्रभावित क्षेत्रों में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे

शिविर में क्षेत्रीय उपमंत्री वीर राकेश जैन ‘बच्चू’ एवं संयोजिका व जल संरक्षण जागरूकता समिति की चेयरपर्सन वीरांगना नीतू जैन पहाड़िया की सक्रिय उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाया। संस्थापिका नीतू जैन पहाड़िया ने कहा — सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है। हम शीघ्र ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे, ताकि ज़रूरतमंदों को राहत मिल सके। इस सेवा कार्य में दोनों शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री एवं समर्पित सदस्यों की भागीदारी सराहनीय रही और इस आयोजन को प्रेरणादायक एवं सफल बनाया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page