समाचार

दिगंबर जैन पंचायत हजारीबाग को मिला नया नेतृत्व : किशोर विनायका अध्यक्ष, संजय अजमेरा महामंत्री निर्वाचित


हजारीबाग में दिगंबर जैन पंचायत के सत्र 2025-27 के लिए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुए, जिसमें किशोर विनायका अध्यक्ष और संजय अजमेरा महामंत्री निर्वाचित हुए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


हजारीबाग दिगंबर जैन पंचायत की कार्यकारिणी सत्र 2025-27 के अध्यक्ष एवं महामंत्री पद हेतु चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। कुल 31 कार्यकारिणी सदस्यों ने मतदान किया। सर्वसम्मति से किशोर जैन विनायका को अध्यक्ष एवं संजय जैन अजमेरा को महामंत्री चुना गया।

इस चयन से समाज में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठजनों, सदस्यों और गणमान्यजनों ने दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष किशोर विनायका ने कहा कि समाज की सेवा, युवाओं की भागीदारी और रचनात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता रहेंगे। महामंत्री संजय अजमेरा ने पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करने की बात कही।

पदाधिकारियों ने पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं

पूर्व अध्यक्ष भाग चंद जैन, पूर्व मंत्री राजकुमार-अजमेरा, विधायक प्रदीप कुमार, आशा विनायका, पत्रकार विजय जैन, दिल्ली-रांची-कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों से जैन समाज के प्रतिनिधियों एवं झारखंड जैन समाज के पदाधिकारियों ने पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। समाज ने विश्वास जताया कि यह नई टीम संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page