समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में शांतिनाथ विधान का भक्तिपूर्वक आयोजन : भक्तों ने प्रभु शांतिनाथ की अष्ट द्रव्य से पूजा कर प्राप्त किया पुण्य


आगरा के कलाकुंज स्थित महावीर जैन मंदिर में 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान के तहत भक्तों ने भक्ति-भाव से अष्ट द्रव्यों से पूजन कर धार्मिक लाभ अर्जित किया। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…


आगरा। मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कलाकुंज में शांतिनाथ महामंडल विधान भक्तिभाव से संपन्न हो रहा है। आयोजन में पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने गहराई से भागीदारी निभाई। विधान के दसवें दिन 03 अगस्त को भक्तजनों ने प्रभु शांतिनाथ की अष्ट द्रव्यों से पूजा कर माण्डले पर अर्घ्य अर्पित किया। संगीत की स्वर लहरियों पर भक्तों ने भक्ति नृत्य कर मंदिर परिसर को जयकारों से गुंजा दिया।

आयोजन धार्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से भरपूर रहा

पूरे आयोजन में वात्सल्य सेवा समिति पुण्यार्जक रही। उपस्थित भक्तों में रविंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, अजय जैन, संयम जैन, आदित्य भगत, रश्मि जैन, रतिभा जैन, रागिनी जैन, पुष्पा जैन, सुनीता जैन, रिंकी जैन, ममता जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज और वर्धमान युवा मंडल के सदस्य शामिल रहे। भक्तिभाव से संपन्न यह आयोजन धार्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से भरपूर रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page