समाचार

स्थापना दिवस पर फेडरेशन की विचारधारा कार्यप्रणाली का दिया प्रशिक्षण: कीर्ति स्तंभ महावीर ट्रस्ट परिसर में मनाया दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का स्थापना दिवस 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31 वां स्थापना दिवस सारे देश में पूरी उमंग और उल्लास से मनाया गया। कि इंदौर में कीर्ति स्तंभ महावीर ट्रस्ट परिसर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन ने भव्य समारोह आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति दर्ज हुई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 31 वां स्थापना दिवस सारे देश में पूरी उमंग और उल्लास से मनाया गया। फेडरेशन राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर में कीर्ति स्तंभ महावीर ट्रस्ट परिसर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन ने भव्य समारोह आयोजित किया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति दर्ज हुई। रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका सहित सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों एवं पूर्व रीजन अध्यक्षों का बहुमान किया गया। समारोह के शुभारंभ में ध्वज वंदन एवं दीप प्रज्वलन अमित कासलीवाल, आरके जैन, भूपेंद्र जैन सहित सभी सम्माननीय अतिथियों ने किया। बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों को फेडरेशन की विचारधारा एवं कार्य प्रणाली के संबंध में बाहुबली पांड्या एवं हेंसल पहाड़िया ने प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम संयोजक दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्लेटीनम एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप एक्सीलेंट थे। इस अवसर पर हंसमुख गांधी, कमलेश कासलीवाल, सुशील पांड्या, हेमचंद्र झांझरी, प्रदीप गंगवाल, संजय अहिंसा, संजय कासलीवाल आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। संचालन अलका जैन ने किया एवं आभार प्रदर्शन रीजन सचिव संजय पापड़ीवाल ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page