31 जुलाई 2025 को उदयपुर के सेक्टर 14 स्थित अजित निलय में श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मंडल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पढ़िए विस्तृत खबर…
उदयपुर। श्री दिगंबर जैन बीसा नरसिंहपुरा नवयुवक मण्डल (बीस पंथ आमनाय) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिनांक 31 जुलाई 2025, गुरुवार को अजित निलय, सेक्टर 14 में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पारस सिंघवी (पूर्व उपमहापौर) एवं गजपाल सिंह राठौड़ (भाजपा जिलाध्यक्ष) ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष मेहता सहित समस्त कार्यकारिणी को समाज और संगठन के प्रति समर्पण भाव की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष आशीष मेहता ने समारोह के दौरान यह संकल्प लिया कि वे मण्डल को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे और मात्र 6 दिनों में 60 नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की प्रतिबद्धता भी जताई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष ऋषभ जी जसिंगोत ने की। इस अवसर पर मंडल के सचिव मयंक सिपरिया सहित कई गणमान्य अतिथि, कार्यकर्ता और समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment