समाचार

एक दिन माधुरी हथिनी के लिए पदयात्रा 3 अगस्त को: 45 किमी की पदयात्रा नांदणी से होगी आरंभ


एक दिन माधुरी हथिनी के लिए पदयात्रा 3अगस्त रविवार को निकाली जाएगी। इसमें सभी समाजजनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर सहभागिता की अपील की गई है। रविवार को सुबह 4 बजे नांदणी निशिधिका के चक्रेश्वरी देवी की आरती की जाएगी। कोल्हापुर से पढ़िए, यह खबर…


कोल्हापुर। एक दिन माधुरी हथिनी के लिए पदयात्रा 3अगस्त रविवार को निकाली जाएगी। इसमें सभी समाजजनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर सहभागिता की अपील की गई है। रविवार को सुबह 4 बजे नांदणी निशिधिका के चक्रेश्वरी देवी की आरती की जाएगी। इसके बाद नांदणी से सुबह 5 बजे पदयात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा निशिधिका, माणगावे कोडी, सांगली, कोल्हापुर हाइवे, धर्मनगर, नीमशिरगांव फाटा, तमदलगे, हातकंणगले, अतिग्रे, चौकाक, विशाल मंडल कार्यालय पहुंचेगी। यहां दोपहर 12 बजे भोजन प्रसादी होगी।

इसके दोपहर एक बजे चौकाक से पैदल यात्रा पुनः आरंभ होगी। पैदल यात्रा चौकाक, हेरले, हालोंडी, शिरोली फाटा, तावडे होटल, ताराराणी पुतला, दाभोलकर कॉर्नर, वसंत टॉकिज से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। शाम 5 बजे कार्यलय पहुंचकर कलेक्टर को नांदणी मठ की शान माधुरी हथिनी को वापस सौंपे जाने के लिए समाजजनों द्वारा आवेदन दिया जाएगा। कोल्हापुर जिला कलेक्टर कार्यालय में समाजजनों की मांग का आवेदन दिया जाएगा। यह संपूर्ण यात्रा 45 किमी की होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page