विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन अपने निर्धारित कार्यक्रम के 3 अगस्त रविवार को दोपहर 2 बजे नगर में पधारेंगे। जहां उनके आगमन के दौरान शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन अपने निर्धारित कार्यक्रम के 3 अगस्त रविवार को दोपहर 2 बजे नगर में पधारेंगे। जहां उनके आगमन के दौरान शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा तथा सायं 4.30 बजे श्री दिगंबर जैन चैत्यालय मंदिर बतासा बाजार में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। जहां उनके द्वारा वर्ष-2026 में श्री गिरनार तीर्थक्षेत्र के लिए 22 बसों की घोषणा करेंगे। उसके उपरांत सायं 7 बजे श्री विराग मंडपम् बद्रीप्रसाद की बगिया में उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज के दर्शन प्राप्त कर धर्मसभा की जाएगी।
यह जानकारी शंकर जैन पत्रकार ने दी। संजय जैन द्वारा वर्ष 2025 में नईदिल्ली से पैदल चलकर 2200 किमी की पदयात्रा करके गिरनार (गुजरात) तीर्थक्षेत्र पर 2 जुलाई को अपने काफिले के साथ पहुंचे थे। उनके नेतृत्व में श्री गिरनार जी में भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव में काफी संख्या में विभिन्न जगहों के लोग उपस्थित थे।













Add Comment