सनावद में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक उत्सव मुनिश्री विश्व सूर्य सागर जी और साध्य सागर जी महाराज के सान्निध्य में धूमधाम से मनाया गया। पंचामृत अभिषेक, निर्वाण लाडू, उपवास व संगीतमय आरती जैसे कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पढ़िए सन्मति जैन काका की पूरी रिपोर्ट…
सनावद। श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन, 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक पर्व श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में युगल मुनि श्री विश्व सूर्य सागर जी एवं साध्य सागर जी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया। प्रातः 7 बजे पंचामृत अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना, शांतिधारा व निर्वाण लाडू चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज ने मोक्ष को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बताते हुए कहा कि जैसे प्रभु ने भवों को कम कर निर्वाण प्राप्त किया, वैसे ही हम भी प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जब तक संसार है, तब तक चिंता है, पर जहां सभी कर्मों का क्षय हो जाए, वहीं मोक्ष है।
कार्यक्रम में 23 निर्वाण लाडू चढ़ाए
कार्यक्रम में 23 निर्वाण लाडू चढ़ाए गए। मुख्य लाडू का सौभाग्य स्वर्णा मनीष जैन (इंदौर), श्वेता संजय जैन (औरंगाबाद) एवं सेवा बाई रजत रूपाली जैन (सनावद) परिवार को प्राप्त हुआ। शांतिधारा मनीष कुमार, आशीष कुमार चौधरी परिवार और पांडुशिला पर विराजमान श्रीजी की शांतिधारा पुलकित, कर्णिका, प्रशांत व नीतू चौधरी परिवार ने की।
प्रभु के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश
मुनि विश्व सूर्य सागर जी महाराज ने लाडू को आत्मिक रस से जोड़ते हुए प्रेरणादायक प्रवचन दिए और पारसनाथ प्रभु के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। समाज की बालिकाएं – गवाक्षी, कर्णिका, आराध्या, नव्या, द्रोणिका आदि ने निर्जला उपवास कर सामूहिक पूजन, स्वाध्याय, प्रतिक्रमण व दीपार्चन किया। कल्याण मंदिर स्तोत्र का दीपों से दीपार्चन व प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया।
समाजजन द्वारा संगीतमय आरती की
रात्रि में प्रदीप पंचोलिया, सुदेश जटाले, वर्धमान भजन मंडली व समाजजन द्वारा संगीतमय आरती की गई। आहार दान का सौभाग्य कैलाशचंद जटाले परिवार को मिला। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत चौधरी ने किया। कु. गवाक्षी हेमेंद्र कुमार द्वारा उपवास के उद्यापन पर प्रभावना वितरण हुआ।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर समाजजन – मनोज जैन, हेमेंद्र काका, रिंकेश जैन, अचिंत जैन, मुकेश जैन, विशाल सराफ, सुनील पांवणा, वर्षा जैन, प्रज्ञा धनोते, प्रियंका पंचोलिया, श्रुति सराफ, गरिमा सराफ, मंजुला भूच, रेखा जैन, संध्या जैन आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment