समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार बाबू ज्ञानचंद्र अलया की 10वीं पुण्य स्मृति में रक्त परीक्षण सेवा शिविर सदन शाह चौराहे पर लगाया गया। जिसमें 150 मरीज लाभान्वित हुए। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार बाबू ज्ञानचंद्र अलया की 10वीं पुण्य स्मृति में रक्त परीक्षण सेवा शिविर सदन शाह चौराहे पर लगाया गया। जिसमें 150 मरीज लाभान्वित हुए। लाल पैथोलॉजी के संचालक मनीष पटवारी के संयोजन में लगे शिविर में जरूरतमंद लोगों के लिए चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सक्षम जिला महामंत्री अजय जैन साइकिल ने बाबूजी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का स्मरण किया और उन्हें सच्चा समाजसेवी बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धेश्वर धाम के महंत गिरीश बाबा ने की। इस मौके पर प्रमुख रूप से विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष रवि शंकर राठौर, सक्षम जिलाध्यक्ष अक्षय अलया, जिला उपाध्यक्ष डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव,ध्रुव साहू, दीपक राठौर, मोहित सोनी, पत्रकार मनोज जैन संजीव सोरया आदि मौजूद रहे।













Add Comment