प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र में विराजित अतिशयकारी मनोकामना पूर्ण श्री अरनाथ स्वामी के चरण सानिध्य में श्री पारसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव संगीत मय विधान के साथ होगा। नवागढ़ से पढ़िए, राजेश जैन रागी व रत्नेश जैन की यह खबर…
नवागढ़। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र में विराजित अतिशयकारी मनोकामना पूर्ण श्री अरनाथ स्वामी के चरण सानिध्य में श्री पारसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव संगीत मय विधान के साथ होगा। नवागढ़ के भौंयरा खनन कार्य में प्राप्त शतफणी श्री पारसनाथ भगवान एवं ताम्र श्री पारसनाथ भगवान का अतिशय विलक्षण है। नवागढ़ में प्राप्त जैन विरासत का दिल्ली की टीम द्वारा काल निर्धारण का कार्य संपादित किया जा रहा है। जिसमें जैन दर्शन के विशेष साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है एवं अन्वेषण किया जा रहा है।
कार्यक्रम का भावभीना आमंत्रण
आप सभी इस महा महोत्सव में अपने परिवार सहित उपस्थित होकर भगवान के मोक्ष कल्याणक की विधि संपन्न करें। अभिषेक, शांति धारा एवं विधान का सौभाग्य प्राप्त करें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। क्षेत्र के अध्यक्ष एडवोकेट सनतकुमार जैन ललितपुर, महामंत्री वीरचंद्र जैन नेकोरा,कोषाध्यक्ष पंडित इंद्र कुमार शास्त्री, प्रचार मंत्री सुनील संचय ने सभी को इस महा महोत्सव का साक्षी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है। अवश्य पधारें।













Add Comment