मोती कटरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज व गुरुमां शाश्वतमति माता जी ससंघ के सानिध्य में श्रीजी विराजमान समारोह भावपूर्वक सम्पन्न हुआ। पढ़िए शुभम जैन की खास रिपोर्ट…
आगरा (उत्तर प्रदेश)। जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ के जन्म और तप कल्याणक के पावन अवसर पर, मोती कटरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी विराजमान समारोह का आयोजन 22 जुलाई को हुआ।
शुरुआत अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई
कार्यक्रम में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज एवं गुरुमां शाश्वतमति माता जी ससंघ का दिव्य सानिध्य प्राप्त हुआ। समारोह की शुरुआत अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। विधानाचार्य पंडित जिनेन्द्र जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ सभी श्रीजी प्रतिमाओं को विधिपूर्वक वेदी में विराजमान किया गया। इस दौरान सभी भक्तों को निर्वाण लाडू चढ़ाने का पुण्य लाभ भी प्राप्त हुआ। भक्तगणों ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में संगीत सेवा शशि पाटनी द्वारा दी गई तथा संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में मोती कटरा जैन समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी व श्रद्धालु सहित निर्मल मौठया, पंकज जैन, संजीव जैन, पन्नालाल गोधा, अशोक सेठी, कमल जैन, आकाश जैन, अमन जैन, दीपक जैन, हुकम जैन, शुभम जैन सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment