समाचार

मुनिश्री विशाल सागर जी को विनयांजलि अर्पित की : प्रदेश भर से आए लोगों ने अपने भाव किए प्रकट 


श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसियाजी में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के दौरान रविवार को मुनि श्री विशाल सागर जी महाराज की उत्कृष्ट एवं क्षमता पूर्वक समाधि मरण के उपरांत प्रदेश भर के लोगों ने विनयांजलि प्रकट की है। इस मौके पर सोमवार को बड़ी संख्या में समाजजन और मुनिसंघ, आर्यिका संघ आदि मौजूद रहे। टोंक से विकास जागीदार की पढ़िए, यह खबर…


टोंक। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसियाजी में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के दौरान रविवार को मुनि श्री विशाल सागर जी महाराज की उत्कृष्ट एवं क्षमता पूर्वक समाधि मरण के उपरांत प्रदेश भर के लोगों ने विनयांजलि प्रकट की है। इस मौके पर सोमवार को प्रातः काल 8 बजे आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज, मुनि हितेंद्र सागर जी महाराज, मुनि चिंतन सागर महाराज, मुनि मुमुक्ष सागर महाराज, मुनि प्रणीत सागर महाराज, मुनि प्रभव सागर महाराज, आर्यिका विचक्षण मति माताजी, आर्यिका देवधि मति माताजी, आर्यिका दर्शना मति माताजी, आर्यिका पद्मयशी माताजी, आर्यिका दिव्ययशमति माताजी, आर्यिका महायशमति माताजी, आर्यिका देशनामति माताजी, आर्यिका निर्माेहमति माताजी, आर्यिका पूर्णिमा मति माताजी, आर्यिका वात्सल्य मति माताजी, आर्यिका विलोक मति माताजी, आर्यिका शुभमति माताजी, आर्यिका चैत्यमति माताजी ने अपनी अलग-अलग शब्दों में विनयांजलि प्रकट की। इस मौके पर गृहस्थ अवस्था के बेटे अंकेश जैन जोबनेर, सुमन जैन जोबनेर, मीनाक्षी जैन निवाई, कमल सर्राफ, विनोद सर्राफ, सुरेंद्र अजमेरा, आदि लोगों ने विनयांजलि प्रकट किए।

जैन धर्म प्रचारक पवन कंटान व विकास जागीरदार ने बताया कि धर्म सभा से पूर्व श्रीजी एवं आचार्य शांतिसागर, आचार्य वीर सागर, आचार्य शिव सागर, आचार्य धर्म सागर, आचार्य अजीत सागर महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर अर्घ्य समर्पित किया गया। इसके बाद आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन एवं जिनवाणी भेंट की गई। इस मौके पर भागचंद फूलेता, धर्मचंद दाखिया, कमल सर्राफ, रमेश काला, नीटू छामुनिया, ओम ककोड़, राजेश शिवाड़िया, अंकुर पाटनी, धर्मेंद्र पासरोटियां, सोनू पासरोटियां, सुनील सर्राफ, विकास अतार, मनीष अतार, मनोज बहड, सुमित दाखिया, अम्मू छामुनिया, अनिल कंटान, आशु दाखिया, कुंदन आंडरा, ज्ञान संघी, उमेश संघी, पुनीत जागीरदार तनिष्क भरनी, दिव्यांश कल्ली आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page