समाचार

समाज के दर्पण पत्रकारिता के आदर्श पुरुष बाबूजी : प्रेस क्लब में हुई विनयांजलि, बाबू ज्ञानचंद अलया की मूर्ति पर हुआ माल्यार्पण


वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी बाबू ज्ञानचंद अलया की 10वीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब के तत्वावधान में गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में वक्ताओं ने उन्हें सच्चा समाजसेवी व कलम का सिपाही बताते हुए पत्रकारिता के लिए आदर्श बताया। उन्होंने अपने विचारों में शेर ओ शायरियों के माध्यम से वर्तमान परिवेश की दशा पर चित्रण किया। ललितपुर से पढ़िए,अक्षय अलय की यह खबर…


 ललितपुर। वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी बाबू ज्ञानचंद अलया की 10वीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब के तत्वावधान में गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में वक्ताओं ने उन्हें सच्चा समाजसेवी व कलम का सिपाही बताते हुए पत्रकारिता के लिए आदर्श बताया। उन्होंने अपने विचारों में शेर ओ शायरियों के माध्यम से वर्तमान परिवेश की दशा पर चित्रण किया। उनके जीवन में किसी का बुरा करना उनके कमी भी मानस पटल पर अंकित नहीं हुआ। उनका वात्सल्य व सदभावना का समावेश उनके जीवन चर्चा की पूंजी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू की अध्यक्षता एवं नगरपालिका परिषद निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जिसमें उन्होंने बाबू जी के पत्रकारिता के जीवन का स्मरण करते हुए हर संघर्ष में सहजता से कार्य करने की क्षमता का धनी बताया। वह जनपद के लिए कुछ करने की इच्छा शक्ति रखते थे। उनके सुझाव सहयोग जीवन को सार्थक बनाने का अनेक विधाओं के लोगों को मूलमंत्र साबित हुए। विन्यांजलि सभा में प्रेस क्लब संरक्षक संतोष शर्मा, अजय बरया, अजित भारती, सुनील शर्मा, संजय ताम्रकार, कृष्णकान्त सोनी, अजय जैन साइकिल के अतिरिक्त देवोदय तीर्थ देवगढ़ के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, मुन्नालाल सठयाना ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रेस क्लब महामंत्री अमित सोनी द्वारा किया गया।

यह समाजजन मौजूद रहे

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रेमचंद विरधा, पवन जैन जायसवाल, महंत गिरीश बाबा, अरूण बबेले, दीपक राठौर, के अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार मनोज जैन, ब्रजेश पंथ,विकास सोनी, विनोद सुडेले, अभय श्रीमाली, अमित संज्ञा, अमित राठौर, वलराम पचौरी, जयेश वादल, प्रदीप रिछारिया, वेदप्रकाश लिटोरिया, मनीष पाठक, आशीष तिवारी, विनोद मिश्रा, दिनेश संज्ञा, अशोक स्वर्णकार, आलोक खरे, सुमित रैकवार, निहाल सेन पटना, संजय नायक, आकाश ताम्रकार आदि उपस्थित रहे

शांतिधारा अर्घ्य किए समर्पित 

इसके पूर्व में प्रातःकाल अभिनंदनोदय तीर्थ पर प्रातःकाल प्रभु अभिषेक शांतिधारा के उपरांत अनंतकालीन भक्तामर जी का विधान एवं पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें परिवारजन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार अक्षय अजय अलया ने अर्घ्य समर्पित किए। सायंकाल संगीतमय आरती में प्रमुख रूप से जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, सनत खजुरिया, अशोक देलवारा, नरेन्द्र राजश्री, आनंद जैन गारमेंट, पं. वीरेन्द जैन, संजीव सौरया, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन सम्मलित हुए।

 तीन दिनी स्क्त परीक्षण शिविर लगाया 

सायंकाल जिला चिकित्सालय के सम्मुख बाबूजी की स्मृति में अन्नपूर्णा भौजनशाला द्वारा मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया गया तथा बाबूजी को श्रद्धान्जलि अर्पित की गई जिसका संचालन अन्नपूर्णा सेवा संघ के अध्यक्ष अमितप्रिय जैन द्वारा किया गया। वरिष्ठ पत्रकार बाबू ज्ञानचंद अलया की स्मृति में तीन दिनी स्क्त परीक्षण शिविर मनीष पटवारी के संयोजन में लाल पैथोलोजी लैब के माध्यम से शुरू हुआ जिसके प्रथम दिवस 48 मरीजों का परीक्षण किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page