आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ हो रहा है। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की खबर…
आगरा। आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ हो रहा है। विधान के दूसरे दिन शनिवार को सर्वप्रथम प्रभु की वृहद शांतिधारा संपन्न हुई। पंडित सौरभ जैन शास्त्री एवं पंडित रविन्द्र जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में श्रावक-श्राविकाओं ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मांडले पर अर्घ्य अर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं।
विधान में मौजूद महिलाओं ने संगीतकार की मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु भक्ति की। इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक सुभाष जैन, नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, वीरेंद्र जैन, अशोक जैन, मिथलेश जैन, सुशीला जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, विजय जैन, पुजारीगण एवं जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment