समाचार

जैन मिलन महिला अंजना ने किया खिचड़ी का वितरण : जिला चिकित्सालय में निभाया सामाजिक सेवा कार्य 


जैन मिलन महिला अंजना शाखा की संस्था की वीरांगना माया जैन ने अपने बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के प्रांगण में खिचड़़ी का वितरण कर जरूरतमंदों को भोजन कराया और सामाजिक सेवा में बदलने का भावनात्मक का सदेंश दिया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। जैन मिलन महिला अंजना शाखा की संस्था की वीरांगना माया जैन ने अपने बेटे के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के प्रांगण में खिचड़़ी का वितरण कर जरूरतमंदों को भोजन कराया और सामाजिक सेवा में बदलने का भावनात्मक का सदेंश दिया। इस सेवा कार्य विशेष रूप से धार्मिक चेयरमैन वीरां स्नेहलता जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, कोषाध्यक्ष सुमन जैन, कुसुम जैन, स्नेहलता अन्य समर्पित सदस्य सक्रिय रूप से सम्मिलित रहीं। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने इस सेवा के लिए आभार जताया।

केवल श्रद्धा का, सेवा का नहीं यह आत्म चिंतन सेवा कार्य है। समाज के प्रति कर्तव्य निभाने का अवसर है। हम सबको किसी जरूरतमंद की भूख शांत करनी है तो वही सच्चे सामाजिक कार्य सेवा कहा जाता है। हमारी संस्था से सेवा कार्य निरंतर होता रहेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page