समाचार

दिल्ली में गुरु सम्मान, यूपीएससी चयनित प्रतिभागी सम्मानित: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की प्रतिभाओं की सराहना


संकल्प फाउंडेशन की ओर से राजधानी दिल्ली में गुरु सम्मान एवं यूपीएसपी चयनित प्रतिभागी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर उपस्थित रहे। नईदिल्ली से पढ़िए, राजीव सिंघई की यह खबर…


नई दिल्ली। संकल्प फाउंडेशन की ओर से राजधानी दिल्ली में गुरु सम्मान एवं यूपीएसपी चयनित प्रतिभागी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने नवचयनित उम्मीदवारों से कहा कि इन युवाओं की सफलता में परिवारों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने प्रतिभागियों को बेहतर अधिकारी बनने की प्रेरणा दी और कहा कि उनके प्रयास आने वाले वर्षों में भारत को विकसित और समावेशी राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित रहीं। दोनों मंत्रियों ने चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मंच पर सम्मानित किया।

मानव जैन भी सम्मानित 

इस अवसर पर गुना निवासी मानव जैन (आईआरएस) को भी सम्मानित किया गया। जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय रैंक 388 प्राप्त की है। जैन इस वर्ष भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित हुए हैं। उनके संघर्ष और उपलब्धि पर आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षकों, अभिभावकों और चयनित प्रतिभागियों ने सहभागिता की। संकल्प फाउंडेशन की यह पहल युवाओं के प्रोत्साहन और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम के रूप में सराही गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page