शहर के कालानीनगर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर चैत्यालय गुप्तिसदन में आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में उन्हीं की शिष्या क्षुल्लिका डॉ. सुनयश्री माताजी ससंघ का पावन वर्षायोग 2025 होने जा रहा है। इसके लिए 20 जुलाई रविवार को भव्य कलश स्थापना महोत्सव होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। इंदौर शहर में इन चातुर्मास के लिए विभिन्न मंदिरों, चैत्यालयों में दिगंबर जैन साधु-साध्वियों का वर्षायोग वास हो चुका है। कई स्थानों पर चातुर्मास के लिए कलश स्थापना के कार्यक्रम संपन्न हो चुके हैं तो कई जगह पर आगामी निर्धारित तिथियों और तारीखों में कलश स्थापना महोत्सव हो रहे हैं। इसी श्रृंखला में शहर के कालानीनगर स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर चैत्यालय गुप्तिसदन में आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में उन्हीं की शिष्या क्षुल्लिका डॉ. सुनयश्री माताजी ससंघ का पावन वर्षायोग 2025 होने जा रहा है। इसके लिए 20 जुलाई रविवार को भव्य कलश स्थापना महोत्सव होगा।
रविवार को सुबह 8 बजे से होने वाले इस महोत्सव की तैयारियां कालानी नगर के सकल दिगंबर जैन समाज कर रहा है। इस अवसर पर क्षुल्लिका सुमनश्री माताजी, ब्रह्मचारी रंजना दीदी और विधानाचार्य पंडित शुभम जैन सौम्य जबलपुर उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। वर्षायोग चातुर्मास आयोजन समिति की ओर से भव्य रूप से तैयारियां की जा रही हैं।













Add Comment