मुरैना के समाजसेवी सुनील जैन ‘मोना जेनरेटर’, अध्यक्ष श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचिया परिषद, दिल्ली-एनसीआर ने हाल ही में हुए मंगल कलश स्थापना समारोह में अपनी विशेष भागीदारी से पूरे जैन समाज को गौरवांवित किया है। यह धार्मिक आयोजन उपाध्याय श्री गुप्ति सागर जी के सान्निध्य में हुआ। मुरैना/अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…
मुरैना/अंबाह। धर्म, सेवा और समर्पण का भाव लेकर कार्य करने वाले मुरैना के समाजसेवी सुनील जैन ‘मोना जेनरेटर’, अध्यक्ष श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोंचिया परिषद, दिल्ली-एनसीआर ने हाल ही में हुए मंगल कलश स्थापना समारोह में अपनी विशेष भागीदारी से पूरे जैन समाज को गौरवांवित किया है। यह धार्मिक आयोजन उपाध्याय श्री गुप्ति सागर जी के सान्निध्य में हुआ, इसमें सुनील जैन ने कलश स्थापना के माध्यम से देव, शास्त्र और गुरु की आराधना में अपने समर्पण का परिचय दिया। उनका यह कार्य समाज में प्रेरणा का स्रोत बन गया है। इस अवसर पर परिषद के महामंत्री सौरभ जैन (गोविंदपुरी), प्रवक्ता ऋषभ जैन (जेएनयू) सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सुनील जैन को शुभकामनाएं दीं और इस पुण्य कार्य की सराहना की। समाज के वरिष्ठजनों और श्रद्धालुओं ने बताया कि सुनील जैन वर्षों से धार्मिक आयोजनों, समाज सेवा और धार्मिक संरचना में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं।
उनका यह नवीनतम योगदान न केवल मुरैना, बल्कि पूरे जैसवाल जैन समाज के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने इस योगदान पर हर्ष जताया और कहा कि धर्म के प्रति इस प्रकार की श्रद्धा ही जैन संस्कृति की आत्मा है। समाजजनों ने वीर प्रभु से यह प्रार्थना की कि सुनील जैन और उनके परिवार पर सदैव गुरु, देव और शास्त्र की कृपा बनी रहे तथा वे इसी प्रकार धर्म साधना एवं समाज सेवा में सदैव अग्रणी बने रहें।













Add Comment