समाचार

धरियावद में ज्ञान आराधना का दौर: आदर्श वर्षायोग मंगल कलश की हुई स्थापना


आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के शिष्य क्षुल्लक महोदय सागर जी महाराज एवं आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज के शिष्य क्षुल्लक पुण्योदय सागर जी महाराज ससंघ का मंगल वर्षायोग 2025 श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर धरियावद में होने जा रहा है। र्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह 14 जुलाई सोमवार को श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन सभागार में प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन के निर्देशन में आयोजित किया गया। धरियावद से अशोक कुमार जेतावत की पढ़िए, यह खबर…


धरियावद। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के शिष्य क्षुल्लक महोदय सागर जी महाराज एवं आचार्य कल्प श्री पुण्य सागर जी महाराज के शिष्य क्षुल्लक पुण्योदय सागर जी महाराज ससंघ का मंगल वर्षायोग 2025 श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर धरियावद में होने जा रहा है। क्षुल्लक द्वय श्री महोदय सागर जी एवं पुण्योदय सागर जी महाराज ने अपने वर्षायोग के लिए चातुर्मास स्थापना की आगम निष्ठ क्रियाएं विगत 9 जुलाई, चतुर्दशी तिथि बुधवार को संपन्न कर ली थीं। इसी क्रम में वर्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह 14 जुलाई सोमवार को श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन सभागार में प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इसमें मुख्य मंगल कलश स्थापना पुण्यार्जक राजेंद्र कुमार-मैना देवी गनोड़िया परिवार के साथ ही चंद्र प्रकाश-नैना डागरिया, प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन-अंजना देवी डागरिया, महावीर कुमार भूपेंद्र कुमार चंदन चंपावत, अरविंद कुमार-पुष्पा देवी जोदावत, सज्जन देवी-अभिलाषा गोवाड़िया परिवारों को मंगल वर्षायोग कलश स्थापना का लाभ प्राप्त हुआ। श्रेष्ठी करणमल सेठ ने बताया कि एक ‘प्रशांतमना’ जन-मंगल कलश के पुण्यार्जक परिवार का चयन कूपन के ड्रॉ द्वारा निकाला जाएगा। धर्मसभा में धरियावद नगर सहित कूण, भींडर, सलूंबर, पारसोला, उदयपुर, बांसवाड़ा एवं आसपास के गांवों-शहरों के श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभा का संचालन प्रतिष्ठाचार्य पंडित विशाल जैन ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page