समाचार

गुरु नाविक के समान है भव सागर से पार लगाता है: बूंदी देवपुरा जैन मंदिर में मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव 


बूंदी देवपुरा जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे मुनि वैराग्य सागरजी महाराज, मुनि सुप्रभ सागरजी महाराज के सानिध्य में बघेरवाल छात्रावास में बड़ी उमंगता व भक्ति भाव से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुओं को अर्घ्य चढ़ाकर गुरु पूजन किया गया। बूंदी से पढ़िए, यह खबर…


बंूदी। बूंदी देवपुरा जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे मुनि वैराग्य सागरजी महाराज, मुनि सुप्रभ सागरजी महाराज के सानिध्य में बघेरवाल छात्रावास में बड़ी उमंगता व भक्ति भाव से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गुरुओं को अर्घ्य चढ़ाकर गुरु पूजन किया गया। धर्म सभा में मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज ने गुरु की महिमा बताते हुए कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका उत्थान कभी नहीं हो सकता और वह पतन के मार्ग पर प्रशस्त होता है। रावण के जीवन में गुरु नहीं होने के कारण से पतन का कारण बना। उससे पूर्व मूनि सुप्रभ सागर महाराज ने गुरु के महत्व पर कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन अंधकार के समान होता है। गुरु की संज्ञा देते हुए बताया कि गुरु एक कुंभकार भी होता है तथा एक इंजीनियर के समान होता है जिस प्रकार इंजीनियर भवन का निर्माण करता है उसी प्रकार गुरु शिष्य के जीवन का निर्माण करता है और अच्छे संस्कार देता है मुनि श्री ने गुरु को एक नाविक की संज्ञा भी दी है। जिस प्रकार एक नाविक के बिना नदी को पर नहीं किया जा सकता इस प्रकार से गुरु के बिना संसार सागर से पर नहीं उतार सकते। उन्होंने द्रोणाचार्य और एकलव्य का उदाहरण देते हुए कहा कि शिष्य भी गुरु चरण में बिना शर्त व समर्पण के समर्पित होकर गुरु के पास आना चाहिए।

श्रद्धा भक्ति से अर्घ्य किए समर्पित 

इससे पूर्व भगवान संभवनाथ की तस्वीर पर शांन्तीलाल प्रेमचंद अमित कुमार मोहिवाल ने दीप प्रज्वलन किया। मेवाड़ के सुधा सागर क्रांति मंच तथा बिजोलिया देवली टोंक नीमच, झातला,ठुकराई, पेच की बावड़ी, हिंडोली, कोटा डाबी आदि जगहों के सैकड़ो लोगों उपस्थित हुए, जैन संस्कार महिला मंडल, जिन शासन महिला मंडल, देवपुरा सकल दिगम्बर जैन समाज की महिला मंडल देवपुरा पाठशाला के बालक बालिकाओं, रजत महिला मंडल, मधुबन कॉलोनी महिला मंडल, संभवनाथ नवयुवक मंडल देवपुरा मन्दिर कार्यकारिणी के पदाधिकारी चातुर्मास समिति के सदस्यों ने भक्ति भाव पूर्वक अर्घ्य चढ़ाया। मुनि वैराग्य सागर जी महाराज का पाद पक्षालन रमेश चंद, अनिल कुमार सीदडातोड, शास्त्र भेंट लोकेशकुमार सेठिया महुआ, मुनि सुप्रभसागर सागर जी का पाद पक्षालन सिलोरिया हरसोरा परिवार ने तथा शास्त्र भंेट प्रेम बाई ने किया। सभी धार्मिक क्रियाएं पंडित देवेंद्र जैन, संगीतकार शुभम जैन ने संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश ठग ने किया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर बगैरवाल प्रांत के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र हरसोरा, बूंदी बगैरवाल प्रांत के अध्यक्ष महावीर धानोतया, सकल जैन समाज के अध्यक्ष एडवोकेट संजय जैन, संरक्षक त्रिलोकचंद जैन, ओमप्रकाश बड़जात्या, खंडेलवाल सरावगी समाज के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र काला, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष पदम जैन, संयोजक कमल जैन, कोषाध्यक्ष जम्मूकुमार जैन देवपुरा, जैन समाज के अध्यक्ष विनोद कोटिया, कोषाध्यक्ष अशोक जैन, धर्मचंद कोटिया, दिनकेश जैन, कुशालचंद सहित बूंदी हाडोती क्षेत्र मेवाड़ प्रांत के आए भक्तजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page