आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, मुनिश्री जयंत सागर जी, मुनिश्री सिद्ध सागर जी और क्षुल्लक श्री श्रुतसागर महाराज जी नांद्रे में विराजमान हैं। 2 जुलाई को सुबह 7 बजे मुनिश्री सारस्वत सागर जी महाराज ससंघ का नांद्रे गांव में स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक महास्वामी जी के मंगल सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। नांद्रे से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटील की यह खबर…
नांद्रे। आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य मुनिश्री सारस्वत सागर जी, मुनिश्री जयंत सागर जी, मुनिश्री सिद्ध सागर जी और क्षुल्लक श्री श्रुतसागर महाराज जी नांद्रे में विराजमान हैं। 2 जुलाई को सुबह 7 बजे मुनिश्री सारस्वत सागर जी महाराज ससंघ का नांद्रे गांव में स्वस्तिश्री जिनसेन भट्टारक महास्वामी जी के मंगल सानिध्य में गाजे-बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। ढोल ताशे, हाथी, रथ, घोडे, पंचरंगी ध्वजा, कलश हाथ में लेकर श्रावक-श्राविका उपस्थित थे।
श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष जिनेश्वर पाटील, सेक्रेटरी सुधीर चौधरी, अनिल पाचोरे, एनजे पाटील, सुधीर भोरे, मनोज पाटील, शुभम पाचोरे, सुहास पाचोरे, सुदर्शन पाटील, सतीश पाटील (पोपट पाटील), सोनू उपाध्ये, दादासाहेब पाटील(इंगळे),नवीनकुमार पाटील, वैभव चौधरी, सूरज पाचोरे, निखिल पाटील, विनय पाचोरे, अभय सकळे, गुलाब मुजावर, भगवान महावीर जैन मंदिर कमेटी व पूजा महा महोत्सव कमेटी, वीर सेवादल नांद्रे, वीर महिला मंडळ, पार्श्व महिला परिषद, जैन युवा मंच के युवा पदाधिकारी, प्रभावणा समिती के कार्यकर्ता आदि नांद्रे के सभी श्रावक-श्राविकाओं ने मिलकर मुनिराजों के विहार में सहयोग किया।
नांद्रे में 2025 का चातुर्मास को सफल करने के लिए अनेक श्रावक-श्राविका प्रयास कर रहे हैं। मुनिश्री सारस्वत सागर जी महाराज का 1 जुलाई को कस्बे डिग्रज में 27 वां अवतरण दिवस मनाया गया। अवतरण दिवस पर डिग्रज में पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेट, प्रवचन, भक्तों के मनोगत आदि कार्यक्रम हुए।













Add Comment