समाचार

सेवाभावी डॉक्टर, वैद्य, चार्टर्ड अकाउटेंट का किया सम्मान: तिलक लगा हार पहनाए, मुंह कराया मीठा 


महावीर इंटरनेशनल संस्था के गोल्डन जुबली वर्ष पर महावीर इंटरनेशनल की ओर से डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउंटेट दिवस पर संस्था सदस्यों ने राजकीय चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर्स का सम्मान किया। इस अवसर पर समाजजन मौजूद रहे। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


 कुचामनसिटी। सबकी सेवा सबको प्यार, जिओ और जीने दो के उद्देश्यों वाली संस्था महावीर इंटरनेशनल संस्था के गोल्डन जुबली वर्ष पर महावीर इंटरनेशनल की ओर से डॉक्टर्स व चार्टर्ड अकाउंटेट दिवस पर संस्था सदस्यों ने राजकीय चिकित्सालय के नव पदास्थापित पीएमओ डॉ. बलवीर ढाका सहित डॉ. कल्पना, डॉ. विजय कुमार, डॉ. पुलकित गुप्ता, डॉ. लक्ष्मण मोहनपुरिया, डॉ. इशाक देवडा, डॉ. शकील राव, डॉ. हेमाराम बुरडक, डॉ. हरीराम ढाका, डॉ. दुर्गाराम चौधरी, डॉ. मनोज मितल, डॉ. चरणसिह चौधरी, डॉ. सपना सिकरवार, डॉ. सीमा यादव, डॉ. शिवपाल मुड, डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. प्रहलाद बाजिया, डॉ. जेपी ढाका, डॉ. नरेंद्र सारण व सेवा समिति औषधालय में सेवारत वैद्य कृष्ण गोपाल तिवाड़ी, चार्टर्ड अकाउंटेंट वीर आशीष झांझरी का तिलक लगाकर माला पहनाकर मुंह मीठा करवाया गया।

गवर्निग काउंसलिंग मैंबर वीर सुभाष पहाडिया के सानिध्य में वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाडिया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर नरेश जैन, वीर संदीप पांड्या, वीर प्रदीप काला ने सेवा समर्पण पर बहुमान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page