समाचार

मुनि श्री सौम्यसागर जी ससंघ का कमला नगर में मंगल प्रवेश : अनुशासन भक्ति का मार्ग बताया 


मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज एवं मुनिश्री निश्चलसागर जी महाराज का इन दिनों आगरा नगर की विभिन्न शैलियों में नगर भम्रण चल रहा है। मुनिसंघ ने 27 जून को प्रातः 5 बजे पत्तलगली जैन मंदिर से मंगल विहार कर कचौड़ा बाजार, बेलनगंज से कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया। जहां ग्रेटर कमला नगर जैन समाज ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर भव्य अगवानी की। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। समाधिस्थ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्यश्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज एवं मुनिश्री निश्चलसागर जी महाराज का इन दिनों आगरा नगर की विभिन्न शैलियों में नगर भम्रण चल रहा है। मुनिसंघ ने 27 जून को प्रातः 5 बजे पत्तलगली जैन मंदिर से मंगल विहार कर कचौड़ा बाजार, बेलनगंज से हुए कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया। जहां ग्रेटर कमला नगर जैन समाज ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर भव्य अगवानी की। मुनिसंघ ने मूलनायक भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के दर्शन किए तो वहीं उपस्थित भक्तों ने मुनिश्री सौम्यसागरजी महाराज के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रों से श्रीजी की शांतिधारा की। जिसके बाद मुनिश्री की धर्मसभा की गई। जिसका शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ।

मुनिसंघ का स्वागत हमसे पहले इंद्र देव ने कर दिया

जिसमें मुनिश्री सौम्यसागर जी ने भक्तों को मंगल उद्बोधन देते हुए अनुशासन भक्ति किस प्रकार से करनी चाहिए, इसका मार्ग समझाया और आज हमने कमला नगर में अतिशय भी देखा कि मुनिसंघ का स्वागत हमसे पहले इंद्र देव ने कर दिया। जैसे ही मुनिश्री मंदिर परिसर में आए झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस अवसर पर भक्तों को मुनिश्री के सानिध्य में अष्ट द्रव्यों के साथ समाधिस्थ आचार्यश्री विद्या सागर जी का पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीशप्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, दिलीप जैन, राकेश जैन, नरेश जैन, यशपाल जैन, अनिल जैन, अनिल रईस, रूपेश जैन, राजेश जैन, शुभम जैन, पुष्पा बैनाड़ा, सभी ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page