समाचार

कमलानगर जैन मंदिर में दिगंबर संतों का भव्य मंगल प्रवेश: प्रभु का नित्यमह अभिषेक और शांतिधारा हुई


आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ एवं क्षुल्लकश्री ध्यानसागर जी महाराज 25 जून की सुबह कमलानगर स्थित डी-ब्लॉक के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में पधारे। बेलनगंज जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए आचार्य संघ ने कमलानगर में मंगल प्रवेश किया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


 आगरा। आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ एवं क्षुल्लकश्री ध्यानसागर जी महाराज 25 जून की सुबह कमलानगर स्थित डी-ब्लॉक के श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में पधारे। बेलनगंज जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए आचार्य संघ ने कमलानगर में मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने आचार्य संघ का स्वागत किया और जयकारे लगाते और पाद प्रक्षालन करते हुए मंदिर जी में प्रवेश करवाया। आचार्यश्री के मंदिर जी में पधारने के बाद उन्होंने भगवान महावीर के दर्शन कर अपना शीश नवाया। जिसके बाद भक्तों ने आचार्यश्री के सानिध्य में प्रभु का नित्यमह अभिषेक और शांतिधारा की। जिसके बाद गुरु भक्ति में अग्रिम भूमिका निभाने का सौभाग्य सभी कमलानगर वासियों को मिला। सभी ने श्रद्धापूर्वक आचार्यश्री के समक्ष श्रीफल अर्पित किया। इस अवसर पर गुरुवर ने ज्ञान की गंगा का वर्णन कराया।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि दो दिन के प्रवास के लिए आए आचार्य संघ के मंगल सानिध्य में 26 जून को भक्तों को स्वाध्याय करने का सौभाग्य मिलेगा और साथ ही कक्षाएं भी लगाई जाएंगी। इस अवसर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीशप्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, दिलीप जैन, पारस बाबू जैन, नरेश जैन, यशपाल जैन, अनिल जैन, अनिल रईस, उमेश जैन, राहुल जैन, शुभम जैन, समस्त कमला नगर सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page