समाचार

श्रद्धाभावों से नगरवासियों ने किया आचार्यसंघ का स्वागत: पदार्पण के बाद भक्तों में श्रद्धा और भक्ति की बयार 


आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ आगरा में विचरण करते हुए जैन धर्म की खूब धर्म प्रभावना कर रहे हैं। धर्म प्रभावना के इस महत्ती क्रम में आचार्यश्री ससंघ 17 जून की सुबह जयपुर हाउस जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मदिंर पीर कल्याणी अतिशय क्षेत्र नसिया जी पहुंचे। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ आगरा में विचरण करते हुए जैन धर्म की खूब धर्म प्रभावना कर रहे हैं। धर्म प्रभावना के इस महत्ती क्रम में आचार्यश्री ससंघ 17 जून की सुबह जयपुर हाउस जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मदिंर पीर कल्याणी अतिशय क्षेत्र नसिया जी पहुंचे। गुरु के स्वागत को आगरा नगर के साधर्मी बड़ी संख्या में प्रांगण में उपस्थित थे। गुरुवर का पाद प्रक्षालन करते हुए श्रद्धा के साथ आचार्यश्री ससंघ का स्वागत किया।

मंदिर जी में प्रवेश करते हुए आचार्यश्री ससंघ ने सर्वप्रथम विशाल मान स्तंभ के समक्ष नमन कर मंदिर जी में प्रवेश किया, जिसके बाद प्रभु के समक्ष नतमस्तक होकर विश्वशांति की कामना की। मंदिर जी में आचार्य श्री के पदार्पण के बाद भक्तों में श्रद्धा और भक्ति की बयार थी। भक्तों ने श्रद्धा भावों के साथ आचार्यश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रों के साथ प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा की।

आचार्यश्री आगरा नगर के विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर भक्तों को अपने मंगल सानिध्य से अभिभूत कर रहे हैं। पीर कल्याणी जी अतिशय क्षेत्र नसिया में मंगल आगमन के बाद क्षेत्रवासियों ने गुरु पूजन कर अपने जीवन को सार्थक बनाने की भावना भायी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page