समाचार

घर-घर जाकर मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान : दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह की पहल


सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंचल के होनहार विद्यार्थियों का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह द्वारा गरिमामय ढंग से सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से समाजसेवी मालती संतोष जैन की उपस्थिति में हुआ। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह खबर…


अंबाह। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंचल के होनहार विद्यार्थियों का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह द्वारा गरिमामय ढंग से सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से समाजसेवी मालती संतोष जैन की उपस्थिति में हुआ, जिनके प्रेरणादायक शब्दों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों में आत्मबल और उत्साह भर दिया। इस अवसर पर वाणी जैन वीरेंद्र जैन, सारा अंशुल जिनेश जैन सहित अन्य कई छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और शैक्षणिक सामग्री भेंट की गई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के सदस्यों ने घर-घर जाकर छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में अजय जैन (पत्रकार), कुलदीप जैन, अमित जैन ‘टकसारी’, आकाश जैन, मनीष जैन, कपिल जैन, के. पी.,श्रेयांस जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर मालती जैन ने कहा कि ‘हमारे समाज के बच्चे जब शिक्षा के क्षेत्र में इतने अच्छे अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं, तो यह हम सभी के लिए गर्व का विषय बन जाता है। वाणी, सारा, जैसे प्रतिभाशाली बच्चे समाज का भविष्य हैं, और हमें इनका मार्गदर्शन और सम्मान करना चाहिए।’ संतोष जैन ने भी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ‘इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति आदर और जागरूकता को भी मजबूत करते हैं।’ ग्रुप अध्यक्ष अमित जैन ‘टकसारी’ और महामंत्री कुलदीप जैन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को उनके परिश्रम के लिए प्रोत्साहन मिलता रहे। आकाश जैन, मनीष जैन ने कहा कि

यह आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत भी बन रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page