भोपाल के नारियल खेड़ा पंच कल्याणक महोत्सव में पूजा-अर्चना धार्मिक अनुष्ठान के साथ ज्ञान कल्याणक की आराधना भक्तिभाव से की गई। अयोध्या नगरी में नव दीक्षित मुनि आदिसागर महाराज की आहार चर्या में नमोस्तु नमोस्तु के स्वर गूंज रहे थे। सिंगापुर से आए विवेक जैन ने प्रतिमा लेकर संयम का व्रत अंगीकार किया। भोपाल से पढ़िए, अभिषेक पाटील की यह खबर…
भोपाल। भोपाल के नारियल खेड़ा पंच कल्याणक महोत्सव में पूजा-अर्चना धार्मिक अनुष्ठान के साथ ज्ञान कल्याणक की आराधना भक्तिभाव से की गई। अयोध्या नगरी में नव दीक्षित मुनि आदिसागर महाराज की आहार चर्या में नमोस्तु नमोस्तु के स्वर गूंज रहे थे। जैन दर्शन के अनुसार 6 माह के लंबे अंतराल के बाद राजा सोम ने नवधा भक्ति पूर्वक पड़गहन कर इक्षु रस से आहार कराया। मीडिया प्रभारी अंशुल जैन ने बताया कि बुधवार को सिंगापुर से आए विवेक जैन ने प्रतिमा लेकर संयम का व्रत अंगीकार किया। मलेशिया से आए युवा व्यवसायी अनुपम जैन ने आचार्य श्री को सपरिवार श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने महोत्सव में शामिल होकर कहा कि धार्मिक अनुष्ठान भारत की पावनभूमि को सिद्ध करते हैं। आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी जैसे संतों के आशीर्वाद से हम सभी को जीवन में ऊर्जा प्राप्त होती है। आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी ने कहा कि संसार में सबसे बड़ा ग्रह परिग्रह है। अगर परिग्रह को दूर कर दो तो सारे ग्रह अपने आप दूर हो जाएंगे।
देश को अखंड रखना है तो जाप और प्रार्थना जरूरी
उन्होंने कहा अपना धर्म जिनालय देवालय से पहले देश की अखंडता की रक्षा करना है। देश के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जरूरत पड़े तो सब कुछ न्यौछावर कर देना। आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज जी ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान आयोजनों में विशेष जाप और प्रार्थना देश की स्थिरता, एकता अखंडता और शांति के लिए होना चाहिए। देश की संस्कृति और संस्कारों को सुरक्षित भाषा, साहित्य, साधु ही रख सकते है।
साध्वी विज्ञाश्री माताजी ससंघ विराजमान रहीं
मंच पर संघ के साधुओं के साथ विज्ञाश्री माताजी भी संघ सहित विराजमान थीं। पंचकल्याणक महोत्सव समिति के प्रमुख शरद जैन, अध्यक्ष संतोष कुंदन, पार्षद देवेंद्र भार्गव, सुकेश जैन, अजय ज्योतिष, पंकज इंजीनियर, पूर्व डीजीपी ऋषभ दिवाकर, सुरेश जैन, आईएएस डॉ.जितेंद्र जैन, डॉ. जखारिया, विजय जैन, अयोध्या नगर नरेंद्र वदना, सुकेश जैन, आलोक जैन, अरविंद जैन मुकेश जैन, विनोद जैन, आरएनजी, तेजकुमार जैन, मनोज जैन, एडवोकेट संतोष जैन, विनोद जैन, सुरेश जैन, रितेश जैन गोल्ड उपस्थित थे।













Add Comment