मुनिश्री सुधा सागर के मंगल आशीर्वाद से श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर सांगानेर की ओर से नंदीश्वर कॉलोनी में चल रहा है। जिसमें बच्चों को पूजन, अभिषेक की क्रिया के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है। बच्चे भी पूरे मनोयोग से इन शिविरों में सहभागिता कर रहे हैं। टीकमगढ़ से पढ़िए, राजीव सिंघई की यह खबर…
टीकमगढ़। मुनिश्री सुधा सागर के मंगल आशीर्वाद से श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर सांगानेर की ओर से नंदीश्वर कॉलोनी में चल रहा है। जिसमें बच्चों को पूजन, अभिषेक की क्रिया के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों की शिक्षा दी जा रही है। बच्चों को जैन धर्म और विविध विधि, पूजा पद्धति के साथ नित देव दर्शन आदि के बारे में सजग करने के उद्देश्य से श्रमण संस्कृति संस्कार शिविर देश के विभिन्न शहरों,नगरों और यहां तक कि कस्बों में भी लगाए जा रहे हैं। इसमें बच्चों को संस्कारों के साथ भारतीय और जैन संस्कृति की शिक्षा देकर ज्ञानवान बनाए जाने का महत्वपूर्ण ध्येय सिद्ध किया जा रहा है।
वर्तमान में जिस तरह संस्कृति और संस्कारों का पतन सामाजिक रूप में देखने में आ रहा है। यह शिविर इसे रोकने और इनसे मुकाबला करने में सहयोगी सिद्ध होंगे। सांगानेर के विद्वान पं संजीव शास्त्री ने अपने मंगल प्रवचनों से बच्चों को जैन धर्म एवं दर्शन ज्ञान का बोध कराया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनको पुरस्कार भी वितरित किए गए।













Add Comment