खैरवाड़ा में श्री 1008 चमत्कारिक रिद्धि सिद्धिदायक नेमिनाथ मंदिर में चतुर्दशी को विभिन्न कार्यक्रम हुए। नेमिनाथ मंदिर में सुबह भगवान् का पंचामृत अभिषेक किया गया। और शांतिनाथ का भगवान् का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक महापर्व मनाया गया। भक्तामर पाठ के 48 दीपक प्रज्वलित किए गए। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
खैरवाड़ा। श्री 1008 चमत्कारिक रिद्धि सिद्धिदायक नेमिनाथ मंदिर में चतुर्दशी को विभिन्न कार्यक्रम हुए। दिगंबर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया एवं कमेटी ने बताया कि चतुर्दशी को नेमिनाथ मंदिर में सुबह भगवान् का पंचामृत अभिषेक किया गया। और शांतिनाथ का भगवान् का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक महापर्व मनाया गया। शांतिनाथ मंदिर महावीर कॉलोनी में मूलनायक शांतिनाथ भगवान् का पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा की गई।
शांतिनाथ भगवान् का जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक महापर्व पर भगवान् को निर्वाण लाडु चढाया गया। रात में नेमिनाथ मंदिर में भक्तामर पाठ के 48 दीपक प्रज्वलित किए गए। इसके पुण्यार्जक हितेष कन्हैयालाल पंचोली परिवार रहे। भक्तामर पाठ में सभी धर्मप्रेमी बंधुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। रमण वखारिया, वीरेंद्र वखारिया, हितेष पंचोली, सुरेश एवं छाया बेन, नेहल, दक्ष, सीमा बेन, कंचन पंचोली, चंद्राबेन शाह, पंडित नंदलाल और धर्मप्रेमी श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।













Add Comment