जैन मिलन अरिहंत भिंड ने सफाई मित्रों का सम्मान किया। गर्मी से राहत के लिए कोल्ड ड्रिक्स का वितरण किया। संस्था के इस कार्य की सभी ने सराहना की। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर..
भिंड। भीषण गर्मी को देखते हुए शनिवार को संस्था द्वारा सफाई मित्रों के कोल्ड ड्रिंक और स्वल्पाहार का वितरण किया गया। जैन मिलन अरिहंत भिंड के अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि यूं तो संस्था विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में अपना योगदान करती रहती है। इस भीषण गर्मी में जहां आम आदमी कूलर एसी में भी इस भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहां हमारे सफाई मित्र इस भीषण गर्मी में भी पसीने में तर-बतर होकर चुपचाप इस शहर को स्वच्छ रखने में अपना उल्लेखनीय योगदान देते हैं। अगर ये लोग ना हो तो शहर को साफ और स्वच्छ रखना नामुमकिन है। फिर भी इनकी और किसी का ध्यान नहीं जाता। गत दिवस जब इन सफ़ाई मित्रों को पसीने में तर-बतर होकर चुपचाप अपना काम करते हुए देखा तो मन में उनके प्रति कृतज्ञता की भावना जागृत हुई और हम सभी ने इन सफाई मित्रों का सम्मान करने का निर्णय लिया। इस संबंध में यह एक छोटा सा प्रयास है। जिसमें हमने सभी सफाई मित्रों को आज पुस्तक बाज़ार में कोल्ड ड्रिंक एवं स्वल्पाहार का वितरण किया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद हेमू-राहुल जैन रानीपुरा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, जैन मिलन अरिहंत के मंत्री विकास जैन, कोषाध्यक्ष अमन जैन, उदित जैन, रजत जैन, अमन जैन, मनोज जैन, धर्मेंद्र जैन पत्तल, नीरज जैन, आदेश जैन तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे एव सफाई मित्रों धीरू, सुरेश, शिवम, नीरज, कमलेश, दिलीप, राकेश, वीरू, राजू, महेश, सुरेश आदि का सम्मान किया गया।













Add Comment