समाचार

जहाज मंदिर में की सबसे बड़ी चोरी: अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण ले हुए फरार 


जहाजपुर के जहाज मंदिर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक जैन समुदाय के आराध्य भगवान मुनिसुव्रत नाथ की प्रतिमा से 1 किलो सोने से निर्मित आभा मंडल और भगवान का चिन्ह कछुआ और 4 किलो चांदी से निर्मित अन्य आभूषण चोरी हो गए। जहाजपुर से पढ़िए, यह खबर…


जहाजपुर। जैन मंदिरों में चोरी वारदात दिनों दिन बढ़ रही है। जहाजपुर के जहाज मंदिर में अब तक की सबसे बड़ी चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। हंसमुख गांधी ने बताया कि जैन समुदाय के आराध्य भगवान मुनिसुव्रत नाथ की प्रतिमा से 1 किलो सोने से निर्मित आभा मंडल और भगवान का चिन्ह कछुआ और 4 किलो चांदी से निर्मित अन्य आभूषण चोरी हो गए। चोरी की वारदात की सूचना स्थानीय थाने में दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम बल के साथ फॉरेंसिक टीम को लेकर पहुंची। स्वस्ति धाम जहाजपुर में पुलिस और फोरेंसिक टीम सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के मुताबिक जहाजपुर के जैन मंदिर स्वस्ति धाम से अज्ञात चोरों ने 1 किलो सोने से निर्मित आभामंडल व 4 किलो चांदी के अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। वे भीलवाड़ा के जैन मंदिर से करीब एक करोड कीमत का सोना चुराकर ले गए। घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे की बताई गई है। चोरी की यह वारदात पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई। शुक्रवार सुबह कई श्रावक-श्राविकाएं मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तब वारदात का पता।

चला। यहां प्रतिमा पर लगा आभा मंडल गायब था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पता चला चोर आभा मंडल ले गया। इस पर करीब एक किलो 300 ग्राम सोना लगा हुआ था। इसकी कीमत एक करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने पर जहाजपुर थाना प्रभारी राजकुमार नायक, पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य फॉरेंसिक टीम स्वस्ति धाम घटनास्थल पर मौजूद हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page