समाचार

जैन मिलन महिला का शिक्षण शिविर का समापन: अतिथियों और सहयोगियों का किया सम्मान 


भिंड की हाऊसिंग कॉलोनी के पचासा में श्री दिगंबर बड़े जैन मंदिर में 17 मई से चल रहे शिक्षण शिविर का 23 मई को समापन हुआ। पंडित ईशान भैया जी, अनिल भैया, मनीष भैया द्वारा भाग 6 भाग 3 और भाग 1 और शाम की टाइम महिलाओं को छह ढाला पढ़ाया गया। इस पाठशाला में जैन मिलन महिला का विशेष सहयोग रहा। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। नगर के हाऊसिंग कॉलोनी के पचासा में श्री दिगंबर बड़े जैन मंदिर में 17 मई से चल रहे शिक्षण शिविर का 23 मई को समापन हुआ। यह शिविर पाठशाला समिति की चेयरमेन वीरांगना सपना जैन एवं पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के शिष्य राकेश पंडित के सानिध्य में लगाया गया था। पंडित ईशान भैया, अनिल भैया, मनीष भैया द्वारा भाग 6, भाग 3 और भाग 1 और शाम को महिलाओं को छह ढाला पढ़ाया गया। इस पाठशाला में जैन मिलन महिला का विशेष सहयोग रहा। उनके द्वारा तीन दिन स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई और समापन में भी वीरांगना सपना जैन और जैन मिलन महिला द्वारा समापन की व्यवस्था की गई। पुरस्कार वितरण किए गए। लक्ष्मी जैन द्वारा पंडित जी को वस्त्र वितरण किए गए। इस कार्यक्रम में पचासा मंदिर की कमेटी एवं जैन मिलन महिला की महिलाओं का भी सराहनीय योगदान रहा।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर सुनील जैन, विमर्श समाचार के संपादक सोनल जैन का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य वीरांगना लक्ष्मी जैन, सुनीता जैन, सुमन जैन, हेमा जैन, राधा जैन, मनीष जैन, ज्योति जैन, मंजू जैन, लक्ष्मी जैन, सचिन जैन, माया जैन, हीरा जैन, शैलेश जैन, छोटेलाल जैन, महेंद्र कुमार जैन, राजेश जैन, अशोक पंडित उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page