समाचार

8 दिवसीय संस्कारोदय धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर आरंभ: शिविर में ज्ञान, चरित्र निर्माण और संस्कार की दी जा रही सीख


गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संघ के पावन सानिध्य में 20 से 28 मई तक 8 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस अवसर पर जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। फागी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…


फागी। कस्बे में विराजमान आचार्यश्री निर्मल सागर महाराज की शिष्या गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी संघ के पावन सानिध्य में 20 से 28 मई तक 8 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस अवसर पर जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। जैन महासभा के प्रतिनिधि राजाबाबू गोधा ने बताया कि समाज श्रेष्ठी सोहनलाल, महावीर प्रसाद, सत्येंद्रकुमार, सुकुमार झंडा परिवार ने झंडा रोहण किया। कार्यक्रम में शिक्षण संस्कार शिविर में फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा-मीरा झंडा ने मंगल कलश की स्थापना की।

भागचंद जैन टीबा वाले, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, महावीर बावड़ी सुकुमार झंडा, अशोक कागला, नवरत्न कठमाना, कैलाश कडीला, संतोष बजाज तथा राजाबाबू ने चित्र अनावरण किया। कार्यक्रम में महावीर प्रसाद-सुशीला जैन बावड़ी वाले ने दीप प्रज्वलन किया। निशांत-शिवानी जैन जयपुर ने जिनवाणी भेंट की। रेखा झंडा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिविर के संयोजक निखिल जैन लावा ने बताया कि यह कार्यक्रम आर्यिका संघ के पावन सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज एवं जैन धर्म रक्षक पाठशाला की अगुवाई में पंडित अमित जैन दमोह के निर्देशन में किया जाएगा।

कार्यक्रम में जैन धर्म रक्षक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका राजश्री कागला ने बताया कि संस्कारोदय धार्मिक शिक्षण संस्कार शिविर में सेवा, समर्पण, त्याग, दया, करुणा और सम्यक दर्शन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिविरार्थियों को ज्ञान का बोध कराया जाएगा। गणिनी आर्यिका श्री विज्ञमति माताजी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य यह है कि बच्चों को शिक्षा, जीवन में चारित्र निर्माण, ज्ञान बोध के साथ-साथ सही दिशा देकर संस्कारित किया जाएगा।

समाज सेवी सोहनलाल झंडा ने बताया कि इसी संघ में संघस्थ सुमन दीदी की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। इसमें समस्त समाज ने सुमन दीदी की गोद भरकर धर्म को बढ़ाने की कामना की। संघस्थ सुमन दीदी भरा-पूरा परिवार छोड़कर इसी संघ में रहकर धर्म की प्रवाहना कर रही हैं। 23 नवंबर को यह संघ जहां भी रहेगा, संघस्थ सुमन दीदी आर्यिका संघ के सानिध्य में दीक्षा ग्रहण कर वैराग्य की ओर बढ़ते हुए मोक्ष का मार्ग अपनाएगी।

चातुर्मास 2025 के लिए किया श्रीफल भेंट
समाज के अध्यक्ष महावीर प्रसाद झंडा ने बताया कि आर्यिका संघ को पावन चातुर्मास 2025 के लिए सकल जैन समाज की ओर से सामूहिक रूप से जयकारों के साथ श्रीफल भेंट कर मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किया। जिस पर आर्यिका श्री ने मुस्कुराते हुए बताया कि चातुर्मास 2025 कहां पर होगा। इसकी घोषणा फागी कस्बे में श्रुत पंचमी के रोज की जाएगी। यह बात सुनते ही सारे समाज ने तालियों की गड़गड़ाहट से सभा भवन को जयकारों के साथ गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में शिविर के प्रथम दिन अमित भैया एवं शिवानी दीदी ने सप्त व्यसन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आजकल फास्ट फूड में कई सारे प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते हैं, जो जीवों को मारकर बनाए जाते हैं। उन्हें खाकर हम अनजाने में धर्म को भूल रहे हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि आप सभी पूज्य माताजी के चरणों में जाकर ऐसे भोजन वेजीटेरियन नॉन वेजीटेरियन कंबाइंड होटल में भोजन त्याग करने का संकल्प लें।

बच्चों को नृत्य और विभिन्न कलात्मक विधियां बताईं
कार्यक्रम में गरिमा जैन ने बच्चों को देशभक्ति के गीतों पर डांस सिखाए। जिसका उद्देश्य देश के प्रति समर्पण होना चाहिए। अक्षिता बहन ने नई कलाओं के माध्यम से बच्चों को आर्ट सिखाया। कार्यक्रम में आयुष भैया ने महिलाओं को छह ढाला की पहली डाल के छह दोहे पढ़ाए और कहा कि पंडित दौलतराम ने छह ढाला के रूप में हमें धर्म का पूरा सार दिया है। कार्यक्रम में सोहनलाल झंडा, भागचंद टीबा, कैलाश कासलीवाल, कैलाश पंसारी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, पंडित संतोष बजाज, पंडित कैलाश कडीला, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, कन्हैयालाल सिंघल,फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान महावीर जैन , प्रेमचंद कठमाना, नवरत्न कठमाना, शिखर मोदी, महावीर मांदी,सुरेंद्र पंसारी,महावीर मोदी, अशोक कागला, विमल कलवाड़ा, शैलेंद्र कलवाड़ा, महेश बावड़ी, मनोज जैन लावा,महेंद्र बावड़ी, महेंद्र गोधा, सुरेंद्र चौधरी, धर्मचंद पीपलू, अनिल कठमाना, सुरेंद्र बावड़ी, पदम बजाज, ओमप्रकाश कासलीवाल, भागचंद कासलीवाल, पवन कागला, ताराचंद गोकुलपुरा, सुनील मोदी, कमलेश जैन झंडा, नीरज झंडा, कमलेश जैन सि़घल, त्रिलोक पीपलू, पारस मोदी, विनोद मोदी, कमलेश चौधरी, नीरज झंडा, ललित मांदी, राजकुमार मा़दी, मनीष गोधा तथा मुन्ना कागला, सुशीला बावड़ी, मैना बावड़ी, उर्मिला नला, इलायची मोदी, मीरा झंडा, हेमलता बजाज, सुनीता पंसारी, रानी नला, संगीता डेठानी,पारसी कागला, रेखा झंडा, राजश्री कागला, अंजु मोदी, पिंकी मांदी, अर्चना जैन, संगीता कागला, संजू कागला, मन्नू बावड़ी मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page