महावीर इंटरनेशनल की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जयपुर से प्रारंभ हुई गोल्डन जुबली रथ यात्रा का 17 मई (शनिवार) को प्रातः 9:15 बजे डडूका के होली चौक पर भव्य स्वागत किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
डडूका। महावीर इंटरनेशनल की स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जयपुर से प्रारंभ हुई गोल्डन जुबली रथ यात्रा का डडूका के होली चौक पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक अजीत कोठिया ने बताया कि रथ यात्रा की अगवानी महावीर इंटरनेशनल केंद्र के चेयरमैन सुंदरलाल पटेल, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी, प्रेमजी पाटीदार, संरक्षक मणिलाल सूत्रधार, हितेश जैन तथा भरत टी. शाह द्वारा की गई। इस रथ यात्रा ने पूरे गांव में भ्रमण कर महावीर इंटरनेशनल की 50 वर्षों की सेवा गतिविधियों को एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया, जिसे ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक देखा।रथ यात्रा के साथ जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन एवं गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। दिगंबर जैन मंदिर के समीप रथ वाहक वीर मौसम, वीर श्याम एवं अन्य ग्रामीणों का जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागतकर्ता दल में सुंदरलाल पटेल, रणजीत सिंह सोलंकी एवं अजीत कोठिया प्रमुख रूप से शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में रथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। संचालन सुंदरलाल पटेल ने किया तथा अंत में आभार अजीत कोठिया ने व्यक्त किया।













Add Comment