महावीर इंटरनेशनल डडूका की मई 2025 की मासिक बैठक 6 मई को रात्रि 7:30 बजे वीर सुंदरलाल पटेल केंद्र पर आयोजित की जाएगी। बैठक की मेजबानी केंद्र चेयरमैन द्वारा की जाएगी और इसमें गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
डडूका। महावीर इंटरनेशनल डडूका की मई 2025 की मासिक बैठक 6 मई को रात्रि 7:30 बजे वीर सुंदरलाल पटेल केंद्र पर आयोजित की जाएगी। बैठक की मेजबानी केंद्र चेयरमैन द्वारा की जाएगी और इसमें गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सोलंकी, संरक्षक मंडल के सदस्यों — ललिता शंकर जोशी, अशोक रावल (पर्यावरण प्रभारी), विष्णुप्रसाद रावल, मणिलाल सूत्रधार और ओमप्रकाश महवाई — का आतिथ्य रहेगा। केंद्र सचिव सूरजमल अहारी ने जानकारी दी कि बैठक में संगठन के विभिन्न स्थायी प्रोजेक्ट्स पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके साथ ही जयपुर में 5 एवं 6 जुलाई 2025 को बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले महावीर इंटरनेशनल के स्वर्ण जयंती समारोहों में भागीदारी हेतु प्रतिनिधि दल का मनोनयन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बैठक में गर्मी के मौसम में जल मंदिरों के संचालन, पक्षियों के लिए सकोरा वितरण तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए विशेष कार्य योजनाएं बनाई जाएंगी।













Add Comment