आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज का 69वां अवतरण दिवस विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। ज्ञानतीर्थ जिनालय में श्री जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के पश्चात आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज का अष्टदृव्य से पूजन किया गया।गुरु भक्तों ने सामूहिक रूप से गुरुदेव की भक्तिभाव के साथ महा आरती की। मुरैना से पढ़िए, यह खबर…
मुरैना। आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज का 69वां अवतरण दिवस विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया गया। मुरैना में जन्मे समाधिस्थ जैनाचार्य ज्ञानसागर जी महाराज के 69वें अवतरण दिवस पर एबी रोड हाइवे पर स्थित ज्ञानतीर्थ जिनालय में श्री जिनेंद्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के पश्चात आचार्य श्री ज्ञानसागर महाराज का अष्टदृव्य से पूजन किया गया। सभी गुरुभक्तों ने गुरुदेव के चरणों का प्रक्षालन कर, पूज्य श्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। ज्ञानतीर्थ महाअराधक परिवार एवं ज्ञानसागर भक्त परिवार ने संयुक्त रूप से जीवदया, शाकाहार, प्रसादी वितरण एवं शीतल पेय वितरित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में पदमचंद चौधरी ने मंगलाचरण किया। उपस्थित समाज के श्रेष्ठियों द्वारा आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया। गुरु भक्तों ने सामूहिक रूप से गुरुदेव की भक्तिभाव के साथ महा आरती की। महा आरती में सैकड़ों की संख्या में साधर्मी बंधु, माता बहनें, युवा साथियों सहित जैन एवं जैनेतर समाज के बंधु उपस्थित थे।
ज्ञानसागर के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश
इस अवसर पर बड़ा जैन मंदिर मुरैना के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल जैन एवं गुरु भक्त अनूप जैन भंडारी एवं अन्य बंधुओं ने ज्ञानसागर महाराज के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तर भारत के प्रथम दिगंबराचार्य शांतिसागर छाणी परम्परा में मासोपवासी आचार्य श्री सुमति सागर जी महाराज के शिष्य षष्ट पट्टाचार्य समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज ने अपना पूरा जीवन शाकाहार, सत्य, अहिंसा और पीड़ित मानवता की सेवा में व्यतीत किया। आपको सर्व समाज के लोग देवतुल्य पूजते थे।
आपके असमय चले जाने से सर्व समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। भले ही आज गुरुदेव हमारे बीच शारीरिक रूप में नहीं हैं, किन्तु उनके दिए हुए उपदेश एवं संस्कारों से वे सदैव हमारे हृदय में विराजमान रहेंगे। आपके द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को हम सभी को मिलजुलकर पूर्ण करना है।
गुरु भक्तों ने किया प्रसादी वितरण
गुरुदेव के अवतरण दिवस पर ज्ञानसागर भक्त मंडल द्वारा मुरैना सकल जैन समाज के सहयोग से प्रसादी एवं शीतल पेय का वितरण किया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मुरैना के मुख्य गेट पर एक भव्य पंडाल में प्रसादी वितरण का स्टॉल सजाया गया था। सभी युवा कार्यकर्ता आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूड़ी सब्जी, मीठा शरबत एवं शीतल पेय वितरित कर रहे थे। प्रसादी वितरण प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक निरंतर चलता रहा। लगभग 1100 बंधुओं ने प्रसादी का लाभ प्राप्त किया।
गुणानुवाद सभा में इन लोगों ने की सहभागिता
गुणानुवाद सभा में सुमेदीलाल जैन खबरोली, प्रेमचंद जैन वंदना साड़ी, गेंदालाल जैन चौटा, मिथलेश शर्मा चच्चू गन हाउस, संतोषीलाल बांदिल मनोज मेडिकल, पवन जैन बिचपुरी, विनोद जैन तार, चंद्रप्रकाश जैन चंदू, जिनेश जैन कालू, रमाशंकर जैन लाला, दिनेश जैन खनेता, सुनील जैन पुच्ची, बनवारी जैन, अमित जैन, अनिल बरैया, नीलेश जैन, सुनीत ठेकेदार, बृजेश जैन दादा, मुकेश जैन पलपुरा, शैलू सर्राफ, शैलेन्द्र खनेता, राहुल, जितेंद्र, राजकुमार पलपुरा, सचिन, पंकज, विकास, शशांक, चेतनमाला, कुसुम जैन उपस्थित थीं।













Add Comment