अक्षय तृतीया का पर्व नगर में भक्ति उल्लास के साथ मनाया गया। प्रभु आदिनाथ भगवान का गुणगान किया गया एवं भक्ति की गई। दो स्थानों पर गन्ना रस (इक्षु रस) का वितरण किया गया। रामगंजमंडी से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया की यह खबर…
रामगंजमंडी। अक्षय तृतीया का पर्व नगर में भक्ति उल्लास के साथ मनाया गया। जैन दर्शन में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन से ही दान की परंपरा शुरू हुई थी एवं भगवान आदिनाथ को एक वर्ष के बाद आहार प्राप्त हुआ था। इसीलिए इसे अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। सर्वप्रथम प्रभु आदिनाथ भगवान का गुणगान किया गया एवं भक्ति की गई। इसी के साथ संगिनी ग्रुप द्वारा लाये गए शुध्द इक्षु रस से श्री आदिनाथ भगवान की शांतिधारा की गई। इसी कड़ी में दो स्थानों पर गन्ना रस (इक्षु रस) का वितरण किया गया। जिसमें श्वेतांबर-दिगंबर जैन मंदिर के बाहर संगिनी समूह द्वारा वितरण किया गया एवं इसमें महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने इस कार्य की सराहना की। वही बाजार नंबर एक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर के बाहर श्री वीर जैन सोशल ग्रुप ने भी गन्ना रस (इक्षु रस) का वितरण किया। इस अवसर पर महावीर दिगंबर जैन मंदिर की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष बनने पर अखिलेश मेड़तवाल का अभिनंदन किया गया।
महावीर दिगंबर जैन मंदिर की ओर से महामंत्री पदम सुरलाया, सुरेशकुमार बाबरिया, करुणेश जैन महेश ठोरा, अशोक बाबरिया आदि ने उनका शॉल माला आदि से स्वागत किया। इसी के साथ श्री वीर जैन सोशल ग्रुप द्वारा भी उनका स्वागत किया गया। स्वागत अभिनंदन समारोह के बाद पालिका अध्यक्ष ने समाज का आभार एवं धन्यवाद जताया और कहा कि मैं कार्य करने के प्रति सजग रहूंगा।













Add Comment