पश्चिम क्षेत्र में दिव्य व ऐतिहासिक जैन जगत के महाकुंभ के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। गांधी नगर स्थित तीर्थ स्वरूप श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय गोधा एस्टेट में 6 दिवसीय पट्टाचार्य महोत्सव 27 अप्रैल से 2 मई तक हो रहा है। श्रमणाचार्य विशुद्ध सागर जी के सानिध्य में होने वाले इस ऐतिहासिक महामहोत्सव में 350 से अधिक साधु-साध्वी साक्षी बनेंगे। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। मां अहिल्या की नगरी के पश्चिम क्षेत्र में दिव्य व ऐतिहासिक जैन जगत के महाकुंभ के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। गांधी नगर स्थित तीर्थ स्वरूप श्री सुमतिनाथ दिगंबर जिनालय गोधा एस्टेट में 6 दिवसीय पट्टाचार्य महोत्सव 27 अप्रैल से 2 मई तक हो रहा है। श्रमणाचार्य विशुद्ध सागर जी के सानिध्य में होने वाले इस ऐतिहासिक महामहोत्सव में 350 से अधिक साधु-साध्वी साक्षी बनेंगे। साथ ही विश्व भर के समग्र दिगंबर जैन समाज जन भी इस जैन महाकुंभ में शामिल होंगे। गोधा एस्टेट में होने वाले इस वृहद महामहोत्सव में राजनेता राज्य एवं केंद्र के भी शामिल होकर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इस पट्टाचार्य महामहोत्सव में इन्दौर ही नहीं पूरे भारत और विदेशों में रहने वाले समाज जन भी तीर्थ स्वरूप जिनालय सुमतिधाम में होने वाले इस सदी के ऐतिहासिक महाकुंभ में साक्षी बनने के लिए अपना ऑनलाइन पंजीयन करवा चुके हैं।
इस सदी का अलौकिक आयोजन होगा पट्टाचार्य महोत्सव
श्रीसुमतिनाथ दिगंबर जिनालय गोधा एस्टेट, पट्टाचार्य महोत्सव समिति एवं गुरु भक्त परिवार के सपना मनीष गोधा ने कहा कि यह महामहोत्सव विश्व जैन जगत के इतिहास का अभूतपूर्व आयोजन होगा। विगत वर्ष 2024 में तीर्थ स्वरूप जिनालय के जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव की परंपरा को बदलकर, न बोली, न चंदा, समय के हर पल का सदुपयोग कर सम्पूर्ण विश्व में चर्चा का विषय बना था सुमति धाम जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव। वहीं इतिहास पुनः परिमार्जित होकर पुनः आ गया है। गोधा एस्टेट में होने वाले इस सदी के पट्टाचार्य महामहोत्सव में आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज सहित लगभग 350 संतों के मंगलमय सानिध्य में सभी मुख्य आयोजन तीर्थ स्वरूप जिनालय सुमतिधाम में होंगे। उस महामंडप का नाम देशना मंडप होगा। परम गुरु भक्त परिवार के एवं तीर्थ स्वरूप जिनालय सुमति धाम के न्यासी सपना मनीष गोधा ने विश्व जैन समाज का आह्वानकर इस पट्टाचार्य महामहोत्सव में परिवार सहित सभी समाज जन को आमंत्रित किया है।














Add Comment