दिगंबर जैन महिला महासमिति, पश्चिमी संभाग की त्रिशला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर की अध्यक्षता रश्मि जैन ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मंजू विमल अजमेरा द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। पढ़िए रुचि चोविश्या जैन की यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन महिला महासमिति, पश्चिमी संभाग की त्रिशला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर की अध्यक्षता रश्मि जैन ने की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मंजू विमल अजमेरा द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई।
धर्म, संगठन और नारीशक्ति के प्रति संकल्प
नवगठित टीम ने जैन धर्म की महान परंपराओं को आगे बढ़ाने, संगठन की एकता बनाए रखने तथा नारीशक्ति की गरिमा को प्रतिष्ठित करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष सुनीता जैन के दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें महासमिति की “आधारशिला” बताया गया।
मुख्य अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति
समारोह की गरिमा को और बढ़ाते हुए ज्योति गोधा एवं साधना गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को एक प्रेरणास्पद एवं प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच
ऋचा जैन द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत किया।
लवी जैन के स्वागत नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन श्वेता जैन एवं अलका जैन ने अत्यंत कुशलता के साथ किया।
समापन अवसर पर संगीता जैन ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।
नवगठित कार्यकारिणी
वंदना जैन – अध्यक्ष
संगीता जैन – सचिव
अनीता जैन – कोषाध्यक्ष
इस आयोजन में महासमिति की समर्पित महिला सदस्यों की एकजुटता, अनुशासन एवं सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया।













Add Comment