भगवान बाहुबली दिगम्बर जैन ट्रस्ट गोम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र इंदौर में अखिल भारतीय खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन के सम्माननीय सदस्य संदीप- सुनिता जैन (मोयरा सरिया) को स्थायी ट्रस्टी के पद पर मनोनीत किया गया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। भगवान बाहुबली दिगम्बर जैन ट्रस्ट गोम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र इंदौर में अखिल भारतीय खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप इंदौर मेन के सम्माननीय सदस्य संदीप- सुनिता जैन (मोयरा सरिया) को स्थायी ट्रस्टी के पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन की घोषणा के साथ ही जैन समाज में उत्साह औरवि प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। जैन का यह मनोनयन समाज के लिए गर्व का विषय है। उनके सेवा कार्यों और समाजहित में किए गए योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
बधाई देने वालों का तांता
संदीप जैन के ट्रस्टी पद पर नियुक्त होने पर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या, नरेंद्र वेद, मंयक जैन, संजय कासलीवाल, राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन सहित अनेक समाजजनों ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए। सभी ने आशा जताई कि जैन अपने अनुभव, समर्पण और सेवा भावना से गोम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र के विकास व धार्मिक उत्थान में अहम भूमिका निभाएंगे।













Add Comment