समाचार

इंदौर समाज को समर्पित राष्ट्रीय पल्लीवाल पुरस्कार : अलवर राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया गया अवार्ड


अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन राष्ट्रीय महासभा की ओर से इंदौर समाज को श्रेष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए नेशनल तृतीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। अलवर राष्ट्रीय महासभा अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेश चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री महेश जैन, संयोजक सतीश जैन दिल्ली, वरिष्ठ समाजसेवियों ने नेशनल अवार्ड इंदौर समाज को प्रदान किया। इंदौर से पढ़िए हरिहर सिंह चौहान की यह खबर…


इंदौर। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन राष्ट्रीय महासभा की ओर से इंदौर समाज को श्रेष्ठ सामाजिक कार्यों के लिए नेशनल तृतीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। मूलतः एज्यूकेशन प्रोत्साहन, दृष्टिहीन बच्चों के प्रति सद्भावना, भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों को मंच से समय-समय पर उठाना, समाज गौरव सम्मान और वृद्धजनों का सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए तथा राष्ट्रीय स्तर पर जैन गौरव पं. प्रवर दौलतराम मेमोरियल राष्ट्रीय अवार्ड को सुनियोजित तरीके से प्रारंभ करने के लिए ये नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड प्राप्त करने के लिए इंदौर पल्लीवाल समाज के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजीव रतन जैन एवं इंदौर शाखा मंत्री इंद्रकुमार जैन अलवर राष्ट्रीय महासभा अधिवेशन में पहुंचे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेश चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री महेश जैन, संयोजक सतीश जैन दिल्ली, वरिष्ठ समाजसेवियों ने नेशनल अवार्ड इंदौर को प्रदान किया।

इंदौर समाज ने की अनुमोदना

इंदौर पहुंचने पर अध्यक्ष राजेंद्र जैन एवं मंत्री इंद्रकुमार जैन ने प्राप्त पुरस्कार कार्यकारिणी की बैठक में इंदौर समाज के गणमान्यजन परम संरक्षक सुमत प्रकाश, परामर्शदाता डाॅ. अनुपम जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा जैन इत्यादि उपस्थित महानुभावों को समर्पित किया। सभी ने तालियां बजाकर अनुमोदना कर कार्यों की सराहना की। शांतिपाठ कर सभा को विसर्जित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page