समाचार

नवनीत शास्त्री धार्मिक संस्कार शिविर प्रभारी नियुक्त : मुनिश्री सुधासागर के आशीष से मई-जून में लगेंगे शिविर


ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविरों के लिए नवनीत शास्त्री को प्रभारी नियुक्त किया गया है। मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए अनिवार्य रूप से सभी जैन मंदिरों में अनिवार्य रूप से शिविर लगना चाहिए। मां जिनवाणी का प्रचार-प्रसार होना चाहिए। मुरैना से पढ़िए मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। ग्रीष्मकालीन धार्मिक शिक्षण शिविरों के लिए नवनीत शास्त्री को प्रभारी नियुक्त किया गया है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर द्वारा देश पूरे भारत में ग्रीष्मकालीन धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। शिविर की रूपरेखा को लेकर मुनि श्री सुधासागर महाराज ने जबलपुर बहोरीबंद में संपूर्ण भारत के शिविर प्रभारियों को नियुक्त किया। इसमें गुरुदेव के मार्गदर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए भारत वर्षीय शिविर प्रभारी उत्तमचंद पाटनी अपनी संपूर्ण टीम और शिविर प्रभारियों के साथ पहुंचे। मुनि श्री सुधासागर जी महाराज ने बताया कि बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए अनिवार्य रूप से सभी जैन मंदिरों में अनिवार्य रूप से शिविर लगना चाहिए। मां जिनवाणी का प्रचार-प्रसार होना चाहिए। यह शिविर जीवन के चहुंमुखी विकास के लिए धार्मिक संस्कारों पर आधारित होते हैं। सांगानेर संस्थान द्वारा संपूर्ण चंबल संभाग का प्रभारी नवनीत जैन शास्त्री को बनाया गया। शास्त्री नवनीत जैन चंबल संभाग में अनेक वर्षों से वृहद स्तर पर शिविरों को लगाकर धर्म प्रभावना करते आ रहे हैं।

शिविर प्रभारी नवनीत जैन ’शास्त्री’ ने बताया कि इस वर्ष भी मुनिश्री सुधासागर जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण चंबल संभाग के जिनालयों में धार्मिक संस्कार शिविर मई-माह से जून माह तक लगाए जाएंगे। समाज के गणमान्य श्रेष्ठि जनों द्वारा शिविरों के सफल आयोजन, धर्म प्रभावना के लिए शिविर प्रभारी को मंगल शुभकामना प्रदान की गई। यह शिविर सकल दिगंबर जैन समाज, संस्थाओं और दानवीरों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page