समाचार

श्री जी सरकार मित्र मंडल का चतुर्थ निःशुल्क मासिक श्याम कीर्तन: कीर्तन के लिए संपर्क का सुझाव


श्रीजी सरकार मित्र मंडल की ओर से चतुर्थ आगरा नरेश श्री खाटू श्याम बाबा का निःशुल्क कीर्तन मारुति एस्टेट धीर नगर में किया गया। श्याम कीर्तन में भक्त जनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए यह खबर…


आगरा। श्रीजी सरकार मित्र मंडल की ओर से चतुर्थ आगरा नरेश श्री खाटू श्याम बाबा का निःशुल्क कीर्तन मारुति एस्टेट धीर नगर में किया गया। श्याम कीर्तन में भक्त जनों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वही भजन गायकों ने श्रोताओं को श्याम भजनों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। मंडल अध्यक्ष मनीष वर्मा का कहना है कि जो भी सनातनी अपने परिवार में बाबा का कीर्तन या माता की चौकी या सुंदरकांड का पाठ कराना चाहता हो और वो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नहीं करवा पा रहा है तो वो मंडल के किसी भी सदस्य से संपर्क कर आगामी तारीख ले सकता है।

कीर्तन में मंडल संरक्षक राजेश कुशवाह, अध्यक्ष मनीष वर्मा, उपाध्यक्ष नितिन कुशवाह, उपाध्यक्ष नवीन कुशवाह, कोषाध्यक्ष मृदुल वार्ष्णेय, महामंत्री सुशील कुशवाह प्रचार मंत्री सौरभ श्रीवास्तव सचिव सुमित बंसल विषेश सलाहकार शिवम वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page