समाचार

आगरा के हरि पर्वत पर श्री गिरनार जी पदयात्रा का मंगल आगमन: आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी का लिया आशीर्वाद 


विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन व सकल जैन समाज की अगुवाई में दिल्ली से शुरू हुई गिरनार जी की 101 दिवसीय श्री नेमिनाथ गिरनार अहिंसा धर्म पदयात्रा बुधवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर से चलकर एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हुंची। जहां पर नवकार महामंत्र के पाठ में शामिल हुई और आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। आगरा से शुभम जैन की पढ़िए यह खबर…


आगरा। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन व सकल जैन समाज की अगुवाई में दिल्ली से शुरू हुई गिरनार जी जाने वाली 101 दिवसीय श्री नेमिनाथ गिरनार अहिंसा धर्म पदयात्रा बुधवार को श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर डी-ब्लॉक कमला नगर से चलकर एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में पहुंची। जहां पर नवकार महामंत्र के पाठ में शामिल हुई और आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी के समक्ष विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन एवं आगरा पदयात्रा के संयोजक अनंत जैन ने श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के संरक्षक प्रदीप जैन पीएनसी एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन के अलावा समस्त पदाधिकारियों ने विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन को माला एवं दुपट्टा पहनकर सम्मानित किया गया। पदयात्रा को नमोस्तु शासन संघ छिपीटोला एवं ज्ञानोदय क्लब के सदस्यों द्वारा संभाली गई।

आर्यिका श्री 105 पूर्णमति माताजी ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि अपने तीर्थ श्री गिरनार जी पदयात्रा में समूचा आगर जैन समाज एकजुट होकर 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे छिपीटोला पहुंचकर गिरनार पदयात्रा में शामिल हांे और गिरनार पर्वत पर लाडू चढ़ाए जाएं। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवा द्वारा किया गया। इसके बाद गिरनार जी पदयात्रा निर्मल सेवा सदन की ओर रवाना हुई। इस पदयात्रा में जितेंद्र जैन पारसबाबू जैन, सुनील जैन, आशु जैन, अंकेश जैन, अनिकेत जैन, संजीव जैन, मनोज जैन, दीपक जैन, अंकुश जैन, अंकित जैन, मुरारी लाल जैन, सत्येंद्र जैन साहुला, विवेक जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page